मॉर्निंग वॉक पर निकली 4 महिलाओं को बेलगाम ट्रक ने रौंदा, दो की मौत, दो की हालत गंभीर

Tuesday, May 09, 2023-04:27 PM (IST)

भागलपुरः बिहार के भागलपुर जिले में मंगलवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां मॉर्निंग वॉक पर निकली चार महिलाओं को अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में दो महिलाओं की मौक पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों घायलों को इलाज के लिए सुल्तानगंज रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, घटना भागलपुर सुलतानगंज मुख्य सड़क मार्ग के पीर दरगाह के समीप घटी। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह 4 महिलाएं सड़क पर टहलने निकली थीं। इसी दौरान एक बेलगाम ट्रक ने चारों को रौंद दिया। ट्रक की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाकी दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। मृतक महिलाओं में कन्हैया पोद्दार की पत्नी सरस्वती देवी (35 वर्ष) और बबलू तांती की पत्नी सविता देवी (25 वर्ष) शामिल हैं। दोनों सुल्तानगंज के गनगनिया स्थित वार्ड चार की रहने वाली हैं। घायलों महिलाओं की पहचान पूजा देवी और के रूप में हुई है। 

गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम
इधर, घटना से गुस्साए लोगों ने भागलपुर सुल्तानगंज मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर दिया और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की। वहीं इसकी सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहंची। पुलिस ने महिलाओं को रौंद कर भाग रहे ट्रक को चालक समेत ने बरियारपुर के पास पकड़ लिया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static