"...तो फिर तिरूपति बालाजी मंदिर क्यों गए थे", तेजस्वी यादव के राम मंदिर वाले बयान पर अश्विनी चौबे का पलटवार
Saturday, Jan 06, 2024-04:37 PM (IST)

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के बयान पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे (Ashwini Kumar Choubey) ने शनिवार को प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वे नकली और डबल स्टैंडर्ड के लोग हैं। वह अपने परिवार के साथ तिरुपति बालाजी मंदिर गए थे वह वहां क्यों गए?
"इंडिया गठबंधन इसलिए चिढ़ा हुआ है क्योंकि..."
अश्विनी चौबे ने इंडिया गठबंधन पर भी निशाना साधते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन इसलिए चिढ़ा हुआ है क्योंकि आज देश जाति और अन्य चीजों से ऊपर उठ रहा है और हम सनातन की ओर बढ़ रहे हैं। राम राज्य की स्थापना होने जा रही है। हम विकसित भारत की ओर बढ़ रहे हैं। बता दें कि बीते बुधवार को बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मधुबनी में गए हुए थे, वहां पर एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी वाले कहते हैं मंदिर बनवाए, भगवा ले आए, भगवा हम लोग का नहीं है क्या? भगवा भाजपा वालों के है? तेजस्वी यादव ने कहा कि भगवान राम को मोदी जी की जरूरत है क्या, भगवान राम सर्वशक्तिमान हैं, वो अपना महल खुद बनवा लेंगे।
वहीं, इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने पूछा, 'बीमार पड़ोगे तो अस्पताल जाओगे न? भूख लगेगी और मंदिर जाओगे तो खाना मिलेगा? वहां तो उल्टा दान मांग लेंगे आपसे'।