शर्मनाकः सम्राट अशोक के शिलालेख पर बना दिया अवैध मजार, लघु शिलालेख को छिपाने के लिए डाल दी चादर

Thursday, Sep 29, 2022-04:23 PM (IST)

 

रोहतासः एक बहुत ही शर्मनाक खबर रोहतास जिले के चंदन पहाड़ी से आ रही है, जहां दुनिया के महान सम्राट अशोक के लघु शिलालेख पर मजार बना दिया गया है।



भारत की सभ्यता और संस्कृति के विस्तार में सम्राट अशोक ने महान योगदान दिया है लेकिन आज उनका लघु शिलालेख भी सुरक्षित नहीं रहा। लघु शिलालेख को कुछ असमाजिक तत्वों ने एक मजार का रूप दे दिया है। कुछ लोगों ने इसमें गेट लगाकर ताला भी बंद कर दिया है। साथ ही लघु शिलालेख को हरे रंग के चादर से भी ढक दिया गया है। इससे सम्राट अशोक के लघु शिलालेख के अस्तित्व पर ही खतरा मंडराने लगा है।

कलिंग युद्ध में हुए खून-खराबे के बाद सम्राट अशोक ने बौद्ध धर्म को अपना लिया था। सम्राट अशोक बौद्ध धर्म और धम्म के प्रचार प्रसार के दौरान चंदन पहाड़ी के पास रुके थे। इतिहासकार श्यामसुंदर तिवारी बताते हैं कि धर्म प्रचार के दो सौ 56 दिन पूरे होने पर सम्राट अशोक ने चंदन पहाड़ी पर शिलालेख लिखवाया था। इसी तरह के लघु शिलालेख सासाराम के अलावे उत्तर प्रदेश और कैमूर जिले में भी हैं। इस शिलालेख को मजार बनाने पर तिवारी ने भी अफसोस जाहिर किया।



आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने 1917 में ही इस शिलालेख को संरक्षित घोषित किया था लेकिन आज इस शिलालेख के अस्तित्व को मजार बनाकर मिटाने की कोशिश की जा रही है। उम्मीद है कि बिहार सरकार यहां से मजार को हटाकर सम्राट अशोक की विरासत को जरुर बचाएगी।

Content Writer

Nitika

Related News

Bihar Politics: मंत्री अशोक चौधरी ने दी चुनौती तो तेजस्वी की पार्टी ने जारी कर दिया नीतीश का वीडियो

सम्राट चौधरी का लालू पर तीखा हमला, कहा-"नाखून कटाकर शहीद होने का नाटक कर रहे"

CM ने हजरत मखदूम सैयद शाह पीर मुहम्मद मुजीबुल्लाह कादरी रहमतुल्लाह अलैह की मजार पर चादरपोशी की, राज्य में अमन-चैन एवं तरक्की की दुआ मांगी

"यात्रा से पहले लालू परिवार जनता को बताएं कि उन्होंने क्या पाप किए", तेजस्वी की आभार यात्रा पर सम्राट चौधरी का तंज

''विदेश में जाकर राहुल गांधी ने लोकतंत्र का उड़ाया मजाक'', सम्राट चौधरी बोले- इनके DNA में आरक्षण विरोधी नीतियां

Bihar News: नवादा अग्निकांड पर बोले सम्राट चौधरी- आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा

तेजस्वी के बयान पर मंत्री अशोक चौधरी का पलटवार, कहा- जदयू ने गठबंधन के लिए लालू यादव का दरवाजा नहीं खटखटाया

तेजस्वी यादव पर गरजे अशोक चौधरी, कहा- अगर हिम्मत है, तो नीतीश कुमार के गिड़गिड़ाने का वीडियो सार्वजनिक करें

अशोक चौधरी ने आरजेडी पर साधा निशाना,  कहा -"जनता दल के कई विधायक टूट रहे और वे हमारे संपर्क में हैं"

"नीतीश कुमार पर बार-बार सवाल क्यों?, मंत्री अशोक चौधरी ने पत्रकारों पर निकाली भड़ास, कहा- 'फालतू की बात ना करें'