बगहा में कुत्ते के बाद अब आवारा घोड़े ने मचाया आतंक, महिला समेत तीन लोगों को काटा

Tuesday, Oct 10, 2023-11:27 AM (IST)

बगहा: बिहार के बगहा जिले में पागल कुत्ते के बाद अब आवारा और सनकी घोड़े ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया है। जिससे शहर में हड़कंप मच गया है। दरअसल, रामनगर शहर में इन दिनों आवारा घोड़े से लोग खौफजदा हो गए हैं। बताया जा रहा है कि घोड़े ने तीन लोगों को बारी-बारी से दौड़ाकर काट लिया हैं।

आवारा घोड़े ने मचाया आतंक
जानकारी के मुताबिक, बाज़ार में आ रहे लोगों पर एकाएक इस घोड़े ने हमला किया है और देखते ही देखते किसी के हाथ तो किसी के सीने व पेट को चबाने की कोशिश की। घोड़े द्वारा तीन लोगों को काटने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है। आशंका जताई जा रही है कि घोड़ा पागल हो चुका है। इधर, घायलों का इलाज रामनगर पीएचसी में चल रहा हैं। वहीं, इस मामले में चिकित्सा पदाधिकारी एम काजीम ने बताया कि तीन लोग घोड़े के हमले में ज़ख़्मी होकर अस्पताल पहुंचे हैं, जिन्हें बुरी तरह ज़ख़्मी किया है।

घोड़े के हमले में ज़ख्मी रघुनाथ ठाकुर ने बताया कि अचानक घोड़ा कई लोगों पर हमला कर उन्हें ज़ख्मी कर दिया। नगर में बढ़ते घोड़े के आतंक को लेकर लोग घोड़े को पकड़ने के साथ-साथ उसकी मानसिक स्थिति की जांच करने की मांग कर रहे हैं ताक़ि लोग सही सलामत सड़कों पर आवाजाही कर सकें। अब यह तो जांच का विषय है कि घोड़ा आखिरकार लोगों को क्यों काट रहा है?


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static