अभिनेता पंकज त्रिपाठी करेंगे बिहार की खादी का प्रचार, नीतीश सरकार ने बनाया ब्रांड एंबेसडर

6/11/2020 11:57:09 AM

पटनाः बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी अब बिहार की खादी का प्रचार करेंगे। नीतीश सरकार ने उन्हें बिहार खादी का ब्रांड एंबेसडर बनाया है। अभिनेता पंकज त्रिपाठी मूल रूप से बिहार के गोपालगंज के निवासी है।

दरअसल, नीतीश सरकार ने पंकज त्रिपाठी को बिहार खादी की ब्रांडिंग के लिए प्रस्ताव भेजा था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। बिहार सरकार के इस प्रस्ताव पर अभिनेता ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि वह अपनी मिट्टी के लिए कुछ कर पाएं, इससे बेहतर बात क्या हो सकती है।

इसी बीच उद्योग मंत्री श्याम रजक का कहना है कि बिहार की खादी देश में अहमियत रखती है लेकिन आज के दौर में ब्रांडिंग बेहद जरूरी है। इसके प्रचार प्रसार के लिए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि पंकज त्रिपाठी जैसे चेहरे के बिहार खादी के साथ जुड़ने से इसे और गति मिलेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Ramanjot

Recommended News

Related News

static