पटना में 70 साल के बुजुर्ग को शराब का विरोध करना पड़ा भारी , धंधेबाजों ने मारी गोली
Saturday, Jul 09, 2022-05:53 PM (IST)

पटना: बिहार के पटना जिले में देसी शराब का विरोध करने वाले बुजुर्ग को धंधेबाजों ने गोली मार दी। इस घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, घटना राजधानी पटना के बख्तियारपुर प्रखंड की है, जहां पर धंधेबाजों ने एक बुजुर्ग को गोली मार दी। इस घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग की गई। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल रामदहीन यादव को इलाज के लिए बख्तियारपुर अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे उपचार के लिए पटना रेफर कर दिया।
वहीं घायल युवक ने पुलिस को बताया कि वह खेत में धान के बिचड़े की रखवाली कर रहा था। इसी दौरान दो शराब धंधेबाज गांव में आकर देसी शराब बनाने लगे। इस पर उसने धंधेबाजों को रोका, लेकिन वह गाली गलौज कर फायरिंग करने लगे। इसी दौरान भागते समय
उसे गोली लग गई। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है।
घटना पर डीएसपी कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस ने शराब के धंधेबाजों को पकड़ने के लिए दर्जनों बार छापेमारी की है। इसके अतिरिक्त कई धंधेबाज जेल भी भेजे हैं।