पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा- बिहार के पंचायत चुनाव में 2021 चुनी गईं 58 % महिलाएं

3/8/2022 2:01:59 PM

पटनाः बिहार के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने आज कहा कि राज्य में वर्ष 2021 में हुए पंचायत चुनाव में कुल 58 फीसदी महिलाएं निर्वाचित हुईं।

सम्राट चौधरी ने विधानसभा में सोमवार को पंचायती राज विभाग की अनुपूरक बजटीय मांग पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि वर्ष 2005 में प्रदेश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के सत्ता में आने से पहले बिहार में महिलाओं के लिए कोई आरक्षण नहीं था। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस की सरकार में राज्य में पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को आरक्षण देने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया।

Koo App
बिहार प्रदेश जद(यू.) के बिहार विधान परिषद के लिए होने वाले स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र द्विवार्षिक निर्वाचन 2022 के लिए क्षेत्रवार उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए मा० प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा जी।इस मौके पर मा०मंत्रीगण,मा०विधान परिषद सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे। - Janata Dal (United) (@jduonline) 8 Mar 2022

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राजग सरकार ने वर्ष 2006 में पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने का ऐतिहासिक फैसला लिया था। बिहार में महिला सशक्तिकरण के लिए यह महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि उन्हें सदन को बताते हुए खुशी हो रही है कि वर्ष 2021 में हुए पंचायत चुनाव में 58 प्रतिशत महिलाएं चुनी गई। इसी बार पंचायत चुनाव में पहली बार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का इस्तेमाल किया गया।

चौधरी ने कहा कि देश में पहली बार पंचायत चुनाव में वोटिंग के लिए बायोमीट्रिक प्रणाली की शुरुआत की गई ताकि फर्जी मतदान की किसी भी संभावना को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र, राजस्थान, चंडीगढ़ और पांडिचेरी के प्रतिनिधिमंडल पिछले साल राज्य में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया का अध्ययन करने के लिए बिहार पहुंचे थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static