बेगूसराय में रेल पटरी पार करने के दौरान ट्रेन से कटकर 40 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत

1/25/2021 5:29:34 PM

 

बेगूसरायः बिहार में बेगूसराय रेलवे स्टेशन के बरौनी-कटिहार रेलखंड पर शनिवार को ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गई।

रेल पुलिस ने बताया कि बरौनी-कटिहार रेलखंड पर शनिवार को ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान अशोक नगर पोखरिया निवासी 40 वर्षीय अमर कुमार के रूप में की गई है।

सूत्रों ने बताया कि अमर कुमार बेगूसराय स्टेशन पर रेल पटरी पार कर रहा था तभी यह दुर्घटना हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static