24 Carat Gold Price Today: सोने ने तोड़ा हर रिकॉर्ड, 1.44 लाख के पार पहुंचा भाव

Tuesday, Jan 13, 2026-07:11 AM (IST)

24 Carat Gold Price Today: भारत में सोने की कीमतों ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। 13 जनवरी 2026 को सोने के दामों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला और अलग-अलग बाजारों में गोल्ड नए ऑल-टाइम हाई स्तर पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार से लेकर घरेलू सर्राफा बाजार तक तेजी का असर साफ दिख रहा है।

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 1,40,449 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। वहीं खुले बाजारों में कीमतें इससे भी ऊपर चल रही हैं।

अलग-अलग बाजारों में सोने का आज का लेटेस्ट रेट

  • IBJA रेट: 24 कैरेट सोना ₹1,40,449 प्रति 10 ग्राम
  • Goodreturns के अनुसार: सोना ₹1,42,300 प्रति 10 ग्राम
  • दिल्ली सर्राफा बाजार: ₹1,44,600 प्रति 10 ग्राम (रिकॉर्ड स्तर)
  • MCX गोल्ड फ्यूचर: ₹1,41,250 प्रति 10 ग्राम
  • अंतरराष्ट्रीय बाजार: सोना 4,600 डॉलर प्रति औंस के पार

IBJA के अनुसार आज का गोल्ड रेट (शुद्धता के हिसाब से)

सोने की शुद्धता    भाव (₹ प्रति 10 ग्राम)

  • 24 कैरेट    ₹1,40,449
  • 23 कैरेट    ₹1,39,887
  • 22 कैरेट    ₹1,28,651
  • 18 कैरेट    ₹1,05,337
  • 14 कैरेट    ₹82,163

City Wise Gold Price: बिहार के प्रमुख शहरों में आज का भाव

बिहार में भी सोने की कीमतें लगातार ऊपर बनी हुई हैं। राज्य के बड़े शहरों में सर्राफा बाजारों में सोना ऊंचे स्तर पर कारोबार कर रहा है।

शहर    24 कैरेट (₹/10 ग्राम)    22 कैरेट (₹/10 ग्राम)    18 कैरेट (₹/10 ग्राम)

  • पटना    ₹1,42,200    ₹1,30,350    ₹1,06,660
  • गया    ₹1,42,150    ₹1,30,300    ₹1,06,620
  • भागलपुर    ₹1,42,180    ₹1,30,330    ₹1,06,640
  • मुजफ्फरपुर    ₹1,42,100    ₹1,30,250    ₹1,06,580

(स्थानीय टैक्स और मेकिंग चार्ज के कारण दामों में हल्का अंतर संभव है)

बीते दिन की तुलना में कितना महंगा हुआ सोना?

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार सोमवार को दिल्ली बाजार में 99.9% शुद्ध सोना ₹2,900 की छलांग के साथ ₹1,44,600 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इससे पहले शुक्रवार को यही सोना ₹1,41,700 प्रति 10 ग्राम था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी तेजी देखने को मिली और हाजिर सोना 2% उछलकर 4,601.69 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

Gold Future Price: वायदा बाजार में भी तेजी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर फरवरी डिलीवरी वाला सोना ₹2,431 की बढ़त के साथ ₹1,41,250 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। बीते एक हफ्ते में ही गोल्ड फ्यूचर में ₹3,000 से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई है। वहीं COMEX पर फरवरी डिलीवरी का सोना 4,612.7 डॉलर प्रति औंस के नए उच्च स्तर पर पहुंच चुका है।

निवेशकों और खरीदारों के लिए क्या है संकेत?

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, डॉलर में उतार-चढ़ाव और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग के कारण सोने की कीमतों में मजबूती बनी हुई है। बिहार के सर्राफा बाजारों में भी इसका सीधा असर देखने को मिल रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static