राजधानी एक्सप्रेस में सेना के 2 जवानों ने छात्राओं के साथ की छेड़खानी, RPF ने किया गिरफ्तार

1/19/2023 1:26:09 PM

छपरा: बिहार में सारण जिले के पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन पर मंगलवार की देर रात को डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस में छात्राओं से छेड़खानी करने के मामले में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने सेना के 2 जवानों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि 8 छात्राएं शैक्षणिक भ्रमण पर नई दिल्ली जा रही थी।

नई दिल्ली जा रही थी छात्राएं
छपरा जंक्शन रेलवे सुरक्षा बल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से नवोदय विद्यालय की 8 छात्राओं का दल शैक्षणिक भ्रमण पर नई दिल्ली जा रहा था। इन छात्राओं के साथ एक महिला और एक पुरुष शिक्षक भी साथ में थे। ट्रेन के बोगी में सवार सेना के 2 जवानों के द्वारा ट्रेन के हाजीपुर से खुलने के बाद छेड़खानी प्रारंभ की गई। जिसकी जानकारी छात्राओं ने अपने शिक्षक को दी। शिक्षक द्वारा इस मामले की जानकारी ट्रेन के टिकट निरीक्षक को दी गई। जिसके द्वारा कंट्रोल को मामले की जानकारी दी गई।

दोनों जवानों को भेजा गया जेल
सूत्रों ने बताया कि छपरा जंक्शन पहुंचने पर उक्त बोगी में पहुंच कर सेना के 2 जवान को पकड़ कर जब ब्रेथ एनलाइजर से उनकी जांच की गई तो शराब पीने की भी पुष्टि हुई। जिसके बाद रेलवे सुरक्षा बल के जवानों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों जवानों को जेल भेज दिया गया है। आरोपी जवानों की पहचान अरुणाचल प्रदेश आईटीबीपी में पदस्थापित पंजाब जिला के मनसा निवासी मुकेश कुमार सिंह और जम्मू निवासी अमरजीत सिंह के रूप में हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Recommended News

Related News

static