बिहार में महिला से हैवानियत, पहले की हत्या, फिर पुल के नीचे फेंका; अर्धनग्न हालत में...
Friday, May 16, 2025-02:29 PM (IST)

Bihar Crime: बिहार के सीवान जिले में एक महिला की निर्मम हत्या कर दी गई। सोन नदी के पुल के नीचे महिला का शव अर्धनग्न हालत में मिला, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।
अर्धनग्न हालत में मिला महिला का शव
जानकारी के अनुसार, घटना जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के तितरा टोला हनुमानगंज की है, जहां शुक्रवार सुबह महिला का शव अर्धनग्न हालत में मिला। शव देखते ही आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिवान सदर अस्पताल भेज दिया।
हालांकि, अभी शव की पहचान नहीं हो पाई है। शव को 72 घंटे तक अस्पताल में रखा जाएगा, ताकि पहचान हो सके। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। उधर, स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस लापरवाही की वजह से अपराधी ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।