बिहार में 13 साल की किशोरी से हैवानियत, शादी का झांसा देकर 6 महीने तक किया दुष्कर्म, तंग आ कर...

Friday, May 09, 2025-06:32 PM (IST)

Purnia Crime News: बिहार के पूर्णिया जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर एक युवक ने शादी का झांसा देकर 13 साल की किशोरी के साथ लगातार छह महीने तक दुष्कर्म किया है। वहीं, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज होने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के अमौर थाना क्षेत्र का है। इस मामले में पीड़िता के परिजनों ने थाना में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया है कि मोहम्मद गुफरान नामक युवक ने शादी का झांसा देकर छह महीने तक उससे दुष्कर्म किया। जब शादी का दबाव बनाया तो उसने शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने परिजनों को जानकारी दी।

इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज होने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।





 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static