Lauriya Assembly Seat: क्या लौरिया सीट पर जीत का चौका लगा पाएंगे विनय बिहारी?।। Bihar Election 2025
Monday, Jun 16, 2025-05:12 PM (IST)
Lauriya Assembly Seat: बिहार के दो सौ 43 विधानसभा सीटों में से एक लौरिया विधानसभा सीट (Lauriya Assembly Seat) है। पश्चिम चंपारण जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र वाल्मीकि नगर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। यह सीट तो 1957 से ही अस्तित्व में है, लेकिन समय-समय पर परिसीमन के बाद इसकी सीमाएं बदलती रही हैं। 1957 में इस सीट पर पहली बार कांग्रेस की टिकट पर शुभ नारायण प्रसाद विधायक चुने गए। 1962 में भी इस सीट पर शुभ नारायण प्रसाद का ही कब्जा रहा। 1967 में निर्दलीय एस शाही विधायक बने। 1969 में यह सीट स्वतंत्र पार्टी के खाते में गई और शत्रु मर्दन शाही विधायक चुने गए।
1972 में कांग्रेस की टिकट पर फुलेना राव इस सीट (Lauriya Assembly Seat) से विधायक बने। 1977 में भी यह सीट कांग्रेस के ही खाते में ही रही और विश्व मोहन शर्मा विधायक बने। 1980 में भी विश्व मोहन शर्मा ही विधायक बने लेकिन इस बार वो कांग्रेस इंदिरा की टिकट पर चुनावी मैदान में थे। 1985 में विश्व मोहन शर्मा लगातार तीसरी बार विधायक बने। इस बार कांग्रेस की टिकट पर चुनाव जीते थे। 1990 और 95 में यह सीट जनता दल के खाते में रही और रणविजय शाही चुनाव जीते। 2000 में एक बार फिर से यह सीट कांग्रेस के खाते में गई और विश्व मोहन शर्मा इस क्षेत्र से चौथी बार विधायक चुने गए। फरवरी 2005 और अक्टूबर 2005 में इस सीट पर जनता दल यूनाइटेड का कब्जा रहा और प्रदीप सिंह विधायक बने। 2010 में यह सीट निर्दलीय विनय बिहारी के खाते में गई। 2015 और 2020 में हुए चुनाव में विनय बिहारी ही बीजेपी की टिकट पर जीतकर विधानसभा पहुंचे।
Lauriya Assembly Seat Result 2020 ।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2020 के विधानसभा चुनाव में लौरिया सीट (Lauriya Assembly Seat) पर बीजेपी उम्मीदवार विनय बिहारी ने जीत हासिल की थी। विनय बिहारी 77 हजार नौ सौ 27 वोट लाकर पहला स्थान पर रहे थे। वहीं आरजेडी कैंडिडेट शंभू तिवारी 48 हजार नौ सौ 23 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे तो बीएसपी उम्मीदवार रण कौशल प्रताप सिंह 17 हजार पांच सौ 15 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
Lauriya Assembly Seat Result 2015 ।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में इस सीट (Lauriya Assembly Seat) पर बीजेपी उम्मीदवार विनय बिहारी ने जीत हासिल की थी। विनय बिहारी ने आरजेडी के रण कौशल प्रताप सिंह को 17 हजार पांच सौ 73 वोटों से हराया और विधायक चुने गए। विनय बिहारी को कुल 57 हजार तीन सौ 51 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे रण कौशल प्रताप सिंह को कुल 39 हजार सात सौ 78 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे निर्दलीय शंभू तिवारी को कुल 20 हजार सात सौ 93 वोट मिले थे।
Lauriya Assembly Seat Result 2010 ।। विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
वहीं 2010 में हुए चुनाव में निर्दलीय विनय बिहारी ने जेडीयू के प्रदीप सिंह को 10 हजार आठ सौ 81 वोटों से हराया। विनय बिहारी को कुल 38 हजार तीन सौ 81 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे प्रदीप सिंह को कुल 27 हजार पांच सौ वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे आरजेडी कैंडिडेट शंभू तिवारी को कुल 22 हजार एक सौ 40 वोट मिले थे।
लौरिया सीट (Lauriya Assembly Seat) पर विनय बिहारी लगातार तीन बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। 2025 के चुनाव में विनय बिहारी जीत का चौका लगाने के लिए उतर सकते हैं लेकिन विनय बिहारी जीत का चौका लगा पाएंगे या नहीं ये तो वक्त ही बताएगा।