सासाराम सीट पर क्या जीत हासिल कर पाएंगे शिवेश राम, 25.58 फीसदी मुस्लिम वोटर तय करेंगे चुनावी नतीजा

4/5/2024 12:30:42 PM

 

सासारामः बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से एक सासाराम लोकसभा सीट है। यह रोहतास जिले का मुख्यालय भी है। अफगान शासक शेरशाह सूरी का मक़बरा यहीं पर है। शेरशाह द्वारा बनवाया गया देश का प्रसिद्ध ग्रैंड ट्रंक रोड इसी शहर से होकर गुज़रती है। यहीं एक पहाड़ी पर गुफा में अशोक का लघु शिलालेख संख्या एक को उकेरा गया है। सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र का निवास स्थान भी यहीं पर है। इस जिले की पहचान पूर्व उप-प्रधानमंत्री स्वर्गीय जगजीवन राम के नाम से भी होती है। जगजीवन राम 1952 से 1984 तक लगातार आठ बार यहां से सांसद चुने गए। 1952 में इस सीट का नाम शाहाबाद दक्षिण था लेकिन 1957 से इस सीट का नाम सासाराम कर दिया गया।

PunjabKesari

आपको बता दें कि उस समय इस सीट पर दो उम्मीदवार चुने जाते थे। ऐसे में 1952 और 1957 में जगजीवन राम और राम सुभाग सिंह दो सांसद चुने गए। 1962 से इस सीट पर एक सांसद चुने गए। 1962 से 1971 तक कांग्रेस के टिकट पर जगजीवन राम सांसद बने तो 1977 और 1980 में जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव जीते लेकिन 1984 के चुनाव से पहले जगजीवन राम जनता पार्टी से अलग हो गए और इंडियन नेशनल कांग्रेस जगजीवन के नाम से पार्टी बनाई, जिसके बाद 1984 में हुए चुनाव में सासाराम सीट से ही सांसद चुने गए।

PunjabKesari

1989 और 1991 में जनता दल के टिकट पर छेदी पासवान लगातार दो बार सांसद बने। इसके बाद 1996, 1998 और 1999 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर मुनि लाल सांसद बने तो 2004 और 2009 में कांग्रेस के टिकट पर जगजीवन राम की बेटी मीरा कुमार सांसद चुनी गईं। वहीं 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में छेदी पासवान सांसद चुने गए। 2024 में बीजेपी ने शिवेश राम को टिकट दिया है। सासाराम लोकसभा सीट के अंतर्गत कुल 6 विधानसभा सीटें आती हैं, जिनमें रोहतास जिले की सासाराम, चेनारी और करगहर विधनसभा और कैमूर जिले की मोहनिया, भभुआ और चैनपुर विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।

एक नजर 2019 लोकसभा चुनाव के नतीजों पर
PunjabKesari

2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी कैंडिडेट छेदी पासवान ने जीत हासिल की थी। पासवान ने 4 लाख 94 हजार 800 वोट हासिल किया था। वहीं कांग्रेस कैंडिडेट मीरा कुमार 3 लाख 29 हजार 55 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहीं थीं तो बीएसपी कैंडिडेट मनोज कुमार 86 हजार 406 वोट लाकर तीसरा स्थान हासिल किया था।

एक नजर 2014 लोकसभा चुनाव के नतीजों पर
PunjabKesari

अब एक नजर पिछले लोकसभा चुनाव के नतीजों पर डालें तो साल 2014 में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के छेदी पासवान ने 3 लाख 66 हजार 87 वोट हासिल कर जीत का परचम लहराया था तो वहीं कांग्रेस की मीरा कुमार 3 लाख 2 हजार 760 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रही थीं जबकि JDU के कर्रा परासु रमैय्या को 93 हजार 310 वोट मिले थे और वे तीसरे स्थान पर रहे थे।

लोकसभा चुनाव 2009 के नतीजे
PunjabKesari
साल 2009 की बात करें तो कांग्रेस की मीरा कुमार ने 1 लाख 92 हजार 213 वोट हासिल कर जीत हासिल की थी तो वहीं BJP के मुनि लाल 1 लाख 49 हजार 259 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे थे जबकि RJD के ललन पासवान को 1 लाख 9 हजार 498 वोट मिले थे और वे तीसरे स्थान पर रहे थे।

लोकसभा चुनाव 2004 के नतीजे
PunjabKesari

साल 2004 की बात करें तो कांग्रेस की मीरा कुमार ने 4 लाख 16 हजार 673 वोट हासिल कर जीत हासिल की थी तो वहीं BJP के मुनि लाल 1 लाख 58 हजार 411 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे थे जबकि BSP के मदन राम को 96 हजार 580 वोट मिले थे और वे तीसरे स्थान पर रहे थे। सासाराम लोकसभा सीट पर एक जून को चुनाव होना है। यहां से बीजेपी ने शिवेश राम को टिकट दिया है। वहीं महागठबंधन की तरफ से ये सीट कांग्रेस के खाते में गई है। इस सीट पर मुस्लिम वोटरों की अच्छी खासी आबादी है। वहीं इस सीट पर 25.58 फीसदी मुस्लिम समुदाय की आबादी है। यहां पर 22 फीसदी स्वर्ण वोटर्स हैं। इसके अलावा कुशवाहा 15 फीसदी और दलित 20 फीसदी हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static