Beldaur Assembly Seat: क्या बेलदौर में जीत का चौका लगा पाएंगे पन्ना लाल सिंह पटेल? ।। Bihar Election 2025
Saturday, Sep 06, 2025-05:30 PM (IST)

Beldaur Assembly Seat: बेलदौर विधानसभा सीट खगड़िया लोकसभा के तहत आता है... बेलदौर विधानसभा सीट पर 2010 में पहली बार विधानसभा का चुनाव हुआ था। बेलदौर सीट पर 2010 में हुए विधानसभा चुनाव में जेडीयू ने जीत का परचम लहराया था। पन्ना लाल सिंह पटेल ने जेडीयू की टिकट पर विरोधियों को शिकस्त दिया था। वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में बेलदौर में पन्नालाल सिंह पटेल ने जेडीयू की टिकट पर फिर से जीत हासिल किया था। जेडीयू ने दोनों बार यहां लोक जनशक्ति पार्टी को ही मात दिया था। 2020 के चुनाव में भी पन्ना लाल सिंह पटेल ने जीत का सिलसिला कायम रखा था।
Beldaur Assembly Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2020 के चुनाव में बेलदौर सीट पर जेडीयू उम्मीदवार पन्ना लाल सिंह पटेल ने जीत हासिल की थी। पन्ना लाल सिंह पटेल को 56 हजार पांच सौ 41 वोट मिला था तो कांग्रेस कैंडिडेट चंदन कुमार यादव को 51 हजार चार सौ 33 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से पन्ना लाल सिंह पटेल ने चंदन कुमार यादव को पांच हजार एक सौ आठ वोट मिला था। वहीं एलजेपी कैंडिडेट मिथिलेश कुमार निषाद 31 हजार दो सौ 29 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
Beldaur Assembly Seat Result 2015।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में बेलदौर सीट से जेडीयू कैंडिडेट पन्ना लाल सिंह पटेल ने जीत हासिल की थी। पन्ना लाल सिंह पटेल को 63 हजार दो सौ 16 वोट मिला था तो लोजपा कैंडिडेट मिथिलेश कुमार निषाद को 49 हजार छह सौ 91 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से पन्ना लाल सिंह पटेल ने मिथिलेश कुमार निषाद को 13 हजार पांच सौ 25 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट विजय कुमार पांडव, 15 हजार छह सौ चार वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
Beldaur Assembly Seat Result 2010।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2010 के विधानसभा चुनाव में बेलदौर सीट से जेडीयू कैंडिडेट पन्ना लाल सिंह पटेल ने जीत हासिल की थी। पन्ना लाल सिंह पटेल को 45 हजार नौ सौ 90 वोट मिला था तो एलजेपी कैंडिडेट सुनीता शर्मा ने 30 हजार दो सौ 52 वोट मिला था। इस तरह से पन्ना लाल सिंह पटेल ने सुनीता शर्मा को 15 हजार सात सौ 38 वोट से हरा दिया था। वहीं कांग्रेसी कैंडिडेट उमा देवी, 14 हजार छह सौ 55 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहीं थीं।
बेलदौर विधानसभा क्षेत्र में यादव,कोइरी,कुर्मी और मुस्लिम वोटरों की अहम भूमिका है। इसके अलावा यहां पचपनिया वोटरों की भी अच्छी खासी संख्या है। वैसे 2020 के विधानसभा चुनाव में बेलदौर में जेडीयू लीडर पन्ना लाल सिंह पटेल ने जीत हासिल की थी, लेकिन तब भी लोजपा उम्मीदवार ने 31 हजार दो सौ 29 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे। अगर इस बार चिराग पासवान अपना वोट ट्रांसफर एनडीए को करवाने में सफल रहे तो जेडीयू उम्मीदवार की जीत का मार्जिन पहले से ज्यादा हो सकता है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Amnour Assembly Seat: अमनौर विधानसभा सीट पर क्या कमाल कर पाएंगे तेजस्वी यादव? ।। Bihar Election 2025
