Bihpur Assembly Seat: बिहपुर विधानसभा सीट पर क्या चलेगा कुमार शैलेंद्र का जादू? ।। Bihar Election 2025

Tuesday, May 06, 2025-06:11 PM (IST)

Bihpur Assembly Seat: बिहपुर विधानसभा सीट भागलपुर लोकसभा के तहत आता है। 1951 में बिहपुर विधानसभा सीट अस्तित्व में आया था। 1951 में बिहपुर विधानसभा सीट (Bihpur Assembly Seat) से कांग्रेसी कैंडिडेट कुमार रघुनंदन प्रसाद ने जीत हासिल की थी। 1957 में इस सीट से सीपीआई कैंडिडेट प्रभु नारायण रॉय ने विरोधियों को मात दे दिया था। वहीं 1962  में बिहपुर सीट से कांग्रेसी कैंडिडेट सुखदेव चौधरी ने आम जनता का भरोसा जीतने में कामयाबी हासिल की थी। 1967 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनसंघ के कैंडिडेट के तौर पर जी पी यादव ने जीत हासिल किया था। वहीं 1969 और 1972 में सीपीआई कैंडिडेट प्रभु नारायण रॉय ने लगातार दो बार चुनाव में जीत हासिल किया था।

PunjabKesari
1977 के चुनाव में बिहपुर सीट (Bihpur Assembly Seat) से सीताराम सिंह आजाद ने जनता का भरोसा हासिल किया था। 1980 और 1985 के विधानसभा चुनाव में बिहपुर सीट से राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने जीत हासिल किया था। वहीं 1990 और 1995 में जनता पार्टी और जनता दल के टिकट पर लगातार दो बार ब्रह्मदेव मंडल ने विरोधियों को शिकस्त दे दिया था। 2000 और 2005 के चुनाव में यहां से आरजेडी कैंडिडेट शैलेश कुमार ने जीत हासिल किया था। 2010 के चुनाव में बीजेपी की टिकट पर कुमार शैलेंद्र ने विरोधियों को करारी शिकस्त दे दिया था। वहीं  2015 के विधानसभा चुनाव ने आरजेडी की टिकट पर वर्षा रानी ने जनता का समर्थन हासिल कर लिया था लेकिन 2020 में बीजेपी कैंडिडेट कुमार शैलेंद्र ने फिर से बाजी पलट दी थी। 

Bihpur Assembly Seat Result 2020 ।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2020 के विधानसभा चुनाव में बिहपुर सीट (Bihpur Assembly Seat) पर बीजेपी उम्मीदवार कुमार शैलेंद्र ने जीत हासिल की थी। कुमार शैलेंद्र को 72 हजार नौ सौ 38 वोट मिला था तो आरजेडी उम्मीदवार शैलेश कुमार 66 हजार आठ सौ नौ वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। इस तरह से कुमार शैलेंद्र ने शैलेष कुमार को  6 हजार एक सौ 29 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं बीएसपी उम्मीदवार हैदर अली तीन हजार पांच सौ 53 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे। 
PunjabKesari

Bihpur Assembly Seat Result 2015 ।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में बिहपुर सीट (Bihpur Assembly Seat) से आरजेडी की टिकट पर वर्षा रानी ने जीत हासिल की थी। वर्षा रानी को 68 हजार नौ सौ 63 वोट मिला था। वहीं बीजेपी कैंडिडेट कुमार शैलेंद्र को 56 हजार दो सौ 47  वोट ही मिल पाया था। इस तरह से वर्षा रानी ने कुमार शैलेंद्र को 12 हजार सात सौ 16 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट लाल बहादूर सिंह, 4 हजार एक सौ 41 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे। 
PunjabKesari

Bihpur Assembly Seat Result 2010 ।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2010 के विधानसभा चुनाव में बिहपुर सीट (Bihpur Assembly Seat) पर बीजेपी कैंडिडेट कुमार शैलेंद्र ने जीत हासिल की थी।  कुमार शैलेंद्र को 48 हजार 27 वोट हासिल किया था तो आरजेडी कैंडिडेट बुलो मंडल ने 47 हजार पांच सौ 62 वोट हासिल किया था। इस तरह से कुमार शैलेंद्र ने बुलो मंडल को महज चार सौ 62 वोट से हरा दिया था। वहीं कांग्रेसी कैंडिडेट अशोक कुमार यादव, 7 हजार तीन सौ 35 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे। 
PunjabKesari

Bihpur Assembly Seat Result 2005 ।। एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2005 के विधानसभा चुनाव में बिहपुर सीट (Bihpur Assembly Seat) से आरजेडी कैंडिडेट बुलो मंडल ने जीत हासिल की थी। बुलो मंडल को 33 हजार दो सौ 84 वोट मिला था तो बीजेपी कैंडिडेट कुमार शैलेन्द्र को 32 हजार आठ सौ 42 वोट ही मिला था। इस तरह से बुलो मंडल ने कुमार शैलेन्द्र को महज चार सौ 42 वोट से हरा दिया था। वहीं एलजेपी कैंडिडेट पूनम देवी,  7 हजार पांच सौ 81 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहीं थीं। 
PunjabKesari

बिहपुर विधानसभा सीट पर भूमिहार, यादव, राजपूत, ब्राह्मण, कुर्मी, पासवान और मुस्लिम वोटरों की अच्छी खासी संख्या है। कुमार शैलेंद्र को इस बार आरजेडी की तरफ से कड़ी चुनौती मिलेगी। अब देखना होगा कि बिहपुर की जनता किस पार्टी के उम्मीदवार को समर्थन करेगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static