Rajgir Assembly Seat: राजगीर विधानसभा सीट पर चलता है नीतीश बाबू का जादू ।। Bihar Election 2025

Tuesday, Jul 15, 2025-05:34 PM (IST)

Rajgir Assembly Seat: राजगीर विधानसभा सीट नालंदा लोकसभा के तहत आता है। 1957 में ही राजगीर विधानसभा सीट अस्तित्व में आया था। राजगीर सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट है। 1957 में राजगीर सीट से श्याम सुंदर प्रसाद ने जीत हासिल की थी। 1962 में राजगीर सीट पर कांग्रेस कैंडिडेट बलदेव प्रसाद ने जीत का परचम लहराया था। वहीं 1967 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनसंघ की टिकट पर जे प्रसाद ने कांग्रेस को मात दे दिया था। 1969 में में भी भारतीय जनसंघ के कैंडिडेट यदुनंदन प्रसाद ने ही जीत हासिल किया था। वहीं 1972 के चुनाव में राजगीर से सीपीआई कैंडिडेट चंद्रदेव प्रसाद हिमांशु ने जनता का भरोसा हासिल किया था। 

PunjabKesari
1977 के चुनाव में राजगीर सीट से जेएनपी की टिकट पर सत्यदेव नारायण आर्या ने विरोधियों को मात देने में सफलता हासिल की थी। 1980 और 1985 के चुनाव में राजगीर सीट से सत्यदेव नारायण आर्या ने बीजेपी की टिकट पर विरोधियों को मात दिया था। 1990 के विधानसभा चुनाव में सीपीआई कैंडिडेट चंद्रदेव प्रसाद हिमांशु ने राजगीर में जनता का समर्थन हासिल किया था। 1995,2000,2005 और 2010 के विधानसभा चुनाव में चार बार लगातार सत्यदेव नारायण आर्य ने बीजेपी की टिकट पर राजगीर में जीत हासिल किया था। वहीं 2015 के चुनाव में राजगीर से जेडीयू कैंडिडेट रवि ज्योति ने सभी विरोधियों को हरा दिया था। 2020 के चुनाव में यहां से जेडीयू उम्मीदवार कौशल किशोर ने जीत हासिल की थी। 

Rajgir Seat Result 2020 ।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2020 के विधानसभा चुनाव में राजगीर सीट पर जेडीयू कैंडिडेट कौशल किशोर ने जीत हासिल की थी। कौशल किशोर को 67 हजार एक सौ 91 वोट मिला था तो कांग्रेसी कैंडिडेट रवि ज्योति कुमार 51 हजार एक सौ 43 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। इस तरह से कौशल किशोर ने रवि ज्योति कुमार को 16 हजार 48 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं एलजेपी कैंडिडेट मंजू देवी 11 हजार एक सौ 74 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे। 
PunjabKesari

Rajgir Seat Result 2015 ।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में राजगीर सीट से जेडीयू की टिकट पर रवि ज्योति कुमार ने जीत हासिल की थी। रवि ज्योति कुमार को 62 हजार 9 वोट मिला था तो बीजेपी कैंडिडेट सत्यदेव नारायण आर्य को 56 हजार छह सौ 19 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से रवि ज्योति कुमार ने सत्यदेव नारायण आर्य को 5  हजार तीन सौ 90 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं सीपीआई कैंडिडेट अमित कुमार पासवान, 4 हजार छह सौ 68 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे। 
PunjabKesari

Rajgir Seat Result 2010 ।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2010 के विधानसभा चुनाव में राजगीर सीट से बीजेपी उम्मीदवार सत्यदेव नारायण आर्य ने जीत हासिल की थी। सत्यदेव नारायण आर्य को 50 हजार छह सौ 48 वोट मिला था तो एलजेपी कैंडिडेट धनंजय कुमार को  23 हजार छह सौ 97 वोट ही मिल पाया था इस तरह से सत्यदेव नारायण आर्य ने धनंजय कुमार को 26 हजार नौ सौ 51 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं कांग्रेसी कैंडिडेट मोनी देवी, 6 हजार पांच सौ 99 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे। 
PunjabKesari

Rajgir Seat Result 2005 ।। एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2005 के विधानसभा चुनाव में राजगीर सीट से बीजेपी उम्मीदवार सत्यदेव नारायण आर्य ने जीत हासिल की थी।  सत्यदेव नारायण आर्य को 36 हजार तीन सौ 44 वोट मिला था तो सीपीआई कैंडिडेट अर्जुन पासवान को 10 हजार तीन सौ 28 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से सत्यदेव नारायण आर्य ने अर्जुन पासवान को 26 हजार 16 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं सीपीएम कैंडिडेट परमेश्वर प्रसाद, 9 हजार आठ सौ 58 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे थे। 
PunjabKesari

राजगीर विधानसभा सीट पर कुर्मी,यादव, राजपूत,भूमिहार और मुस्लिम वोटरों की अहम भूमिका है। पिछली बार एलजेपी ने 11 हजार एक सौ 74 वोट हासिल किया था। इसके बावजूद राजगीर सीट को जेडीयू उम्मीदवार जीतने में सफल रहा था लेकिन इस बार तो चिराग पासवान पूरी तरह से जेडीयू के साथ हैं। अगर चिराग अपने हिस्से का वोट जेडीयू को ट्रांसफर कर पाए तो यहां से महागठबंधन का जीतना नामुमकिन सा लग रहा है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static