Purnia Assembly Seat: पूर्णिया में क्या पप्पू यादव के करिश्मे की वजह से हार सकता है बीजेपी उम्मीदवार? ।। Bihar Election 2025
Sunday, Jul 06, 2025-06:01 PM (IST)
Purnia Assembly Seat: बिहार का पूर्णिया विधानसभा सीट पूर्णिया लोकसभा के तहत आता है। 1951 में ही पूर्णिया विधानसभा सीट अस्तित्व में आ गया था। 1951,1957,1962,1967 और 1969 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेसी कैंडिडेट कमलदेव नारायण सिन्हा ने पूर्णिया सीट पर जीत का सिलसिला कायम रखा था। वहीं 1972 में एनसीओ की टिकट पर एक बार फिर कमल देव नारायण सिन्हा ने विरोधियों को मात दे दिया था लेकिन 1977 के चुनाव में पूर्णिया में जनता पार्टी के कैंडिडेट देवनाथ रॉय ने जनता का समर्थन हासिल कर लिया था।
वहीं 1980,1985,1990 और 1995 में सीपीएम कैंडिडेट अजित सरकार ने किसी भी विरोधी दल के नेता को अपने सामने टिकने नहीं दिया था। 1998 के उपचुनाव में माधवी सरकार ने एजीपी पार्टी के कैंडिडेट के तौर पर जीत हासिल किया था। 2000,2005 और 2010 के विधानसभा चुनाव में राजकिशोर केसरी ने बीजेपी के कैंडिडेट के तौर पर लगातार जीत हासिल किया था। वहीं 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी कैंडिडेट विजय खेमका ने सभी विरोधियों को मात दे दिया था। इस बार भी बीजेपी विजय खेमका की किस्मत पर ही दांव खेल सकती है।
Purnia Assembly Seat Result 2020 ।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2020 के चुनाव में पूर्णिया विधानसभा सीट से बीजेपी कैंडिडेट विजय खेमका ने जीत का परचम लहराया था। विजय खेमका 97 हजार सात सौ 57 वोट लाकर पहले स्थान पर रहे थे तो कांग्रेस की उम्मीदवार इंदु सिन्हा 65 हजार छह सौ तीन वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहीं थीं। इस तरह से विजय खेमका ने इंदु सिन्हा को 32 हजार एक सौ 54 वोट के विशाल मार्जिन से पराजित किया था। वहीं विजय उरांव पांच हजार चार सौ 93 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
Purnia Assembly Seat Result 2015 ।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में पूर्णिया सीट से बीजेपी की टिकट पर विजय खेमका ने जीत हासिल किया था। विजय खेमका ने चुनाव में 92 हजार 20 वोट हासिल किया था। वहीं कांग्रेस की कैंडिडेट इंदु सिन्हा को 59 हजार दो सौ पांच वोट ही मिल पाया था। इस तरह से विजय खेमका ने इंदु सिन्हा को 32 हजार आठ सौ 15 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट रामचरित्र यादव, 7 हजार छह सौ 14 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।
Purnia Assembly Seat Result 2010 ।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2010 के विधानसभा चुनाव में पूर्णिया सीट से बीजेपी की टिकट पर राजकिशोर केसरी ने जीत हासिल किया था। राजकिशोर केसरी ने चुनाव में 54 हजार छह सौ पांच वोट हासिल किया था। वहीं कांग्रेसी कैंडिडेट रामचरित्र यादव ने 39 हजार 6 वोट हासिल किया था। इस तरह से राजकिशोर केसरी ने रामचरित्र यादव को 15 हजार पांच सौ 99 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं सीपीएम कैंडिडेट अमित कुमार ने 23 हजार 61 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था।
Purnia Assembly Seat Result 2005 ।। एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2005 के विधानसभा चुनाव में पूर्णिया सीट से बीजेपी की टिकट पर राजकिशोर केसरी ने जीत हासिल की थी। राजकिशोर केसरी ने चुनाव में 46 हजार आठ सौ 41 वोट हासिल किया था। वहीं आरजेडी कैंडिडेट रामचरित्र यादव को 30 हजार दो सौ 62 वोट मिले थे। इस तरह से राजकिशोर केसरी ने रामचरित्र यादव को 16 हजार पांच सौ 79 वोट से हरा दिया था। वहीं एलजेपी कैंडिडेट इरशाद अहमद खान, 21 हजार पांच सौ 77 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था।
पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र को वैसे तो बीजेपी का परंपरागत गढ़ माना जाता है लेकिन इस बार सांसद पप्पू यादव का भी करिश्मा पूर्णिया की सीट पर चलेगा। ऐसे में बीजेपी के लिए 2025 के विधानसभा चुनाव में पूर्णिया का ये गढ़ बचाना आसान नहीं होगा।