Laukaha Assembly Seat: लौकहा सीट पर क्या RJD को पछाड़ पाएगी जेडीयू? ।। Bihar Election 2025
Monday, Jun 23, 2025-05:42 PM (IST)
Laukaha Assembly Seat: लौकहा विधानसभा सीट बिहार की दो सौ 43 विधानसभा सीटों में से एक है। लौकहा सीट, झंझारपुर लोकसभा सीट के तहत आता है। 1951 से ही लौकहा सीट अस्तित्व में आ गया था। 1951 में लौकहा सीट पर हुए पहले चुनाव में कांग्रेस कैंडिडेट योगेश्वर घोष यादव ने जीत हासिल की थी। 1957 में लौकहा सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार रामदुलारी शास्त्री ने जनता का भरोसा जीत लिया था। वहीं 1962 के चुनाव में यहां से प्रजा सोशलिस्ट पार्टी की टिकट पर देवनारायण विजयी रहे थे।
1967 के चुनाव में लौकहा सीट से कांग्रेसी कैंडिडेट एस साहू ने विरोधियों को मात दे दिया था तो 1969 के विधानसभा चुनाव में लौकहा सीट से सीपीआई के कैंडिडेट प्रज्ञा लाल यादव ने जीत हासिल कर लिया था। वहीं 1972 में लौकहा सीट से एसओपी पार्टी के टिकट पर धनिक लाल मंडल ने जीत का परचम लहरा दिया था। 1977 के चुनाव में लौकहा सीट पर कांग्रेस पार्टी के टिकट पर कुलदेव गोइट ने जीत हासिल कर लिया था। 1980 में सीपीआई कैंडिडेट लाल बिहारी यादव ने कांग्रेस पार्टी के कैंडिडेट को लौकहा में शिकस्त दे दिया था तो 1985 के विधानसभा चुनाव में लौकहा सीट से कांग्रेस पार्टी के कैंडिडेट अब्दुल हई ने जीत हासिल किया था तो 1990 और 1995 में यहां से सीपीआई के कैंडिडेट लाल बिहारी यादव ने लगातार दो बार जीत का परचम लहरा दिया था।
वहीं 2000 के चुनाव में लौकहा सीट से एसएपी पार्टी के कैंडिडेट हरि प्रसाद शाह ने जनता का भरोसा जीत लिया था। 2005 और 2010 के चुनाव में भी हरि प्रसाद शाह ने जेडीयू की टिकट पर लगातार दो बार लौकहा सीट पर जीत हासिल किया था। वहीं 2015 में लौकहा सीट से जेडीयू कैंडिडेट लक्ष्मेश्वर राय ने जीत का परचम लहरा दिया था लेकिन 2020 के चुनाव में यहां से आरजेडी कैंडिडेट भरत भूषण मंडल ने बाजी पलट दी थी। इस बार भी आरजेडी की तरफ से भरत भूषण मंडल चुनावी अखाड़े में किस्मत आजमा सकते हैं।
Laukaha Seat Result 2020 ।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2020 के विधानसभा चुनाव में लौकहा सीट पर आरजेडी कैंडिडेट भरत भूषण मंडल ने बाजी मारी थी। मंडल ने 78 हजार पांच सौ 23 वोट लाकर पहला स्थान हासिल किया था। वहीं जेडीयू उम्मीदवार लक्ष्मेश्वर राय ने 68 हजार चार सौ 46 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे तो एलजेपी कैंडिडेट प्रमोद कुमार प्रियदर्शी 30 हजार चार सौ 94 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
Laukaha Seat Result 2015 ।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में लौकहा सीट से जेडीयू कैंडिडेट लक्ष्मेश्वर राय ने चुनाव में जीत हासिल की थी। लक्ष्मेश्वर राय ने चुनाव में 79 हजार नौ सौ 71 वोट हासिल किया था। वहीं बीजेपी कैंडिडेट प्रमोद कुमार प्रियदर्शी को 56 हजार एक सौ 38 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से लक्ष्मेश्वर राय ने प्रमोद कुमार प्रियदर्शी को 23 हजार आठ सौ 33 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं एसएचएस के कैंडिडेट मनोज कुमार बिहारी, 14 हजार चार सौ 55 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
Laukaha Seat Result 2010 ।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2010 के विधानसभा चुनाव में लौकहा सीट से जेडीयू कैंडिडेट हरि प्रसाद शाह ने जीत हासिल की थी। हरि प्रसाद शाह ने चुनाव में 47 हजार आठ सौ 49 वोट हासिल किया था। वहीं आरजेडी कैंडिडेट चितरंजन प्रसाद यादव ने 30 हजार दो सौ 83 वोट हासिल किया था। इस तरह से हरि प्रसाद शाह ने चितरंजन प्रसाद यादव को 17 हजार पांच सौ 66 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं जेडीएस कैंडिडेट ताजमुल हुसैन ने 15 हजार 34 वोट लाकर तीसरा स्थान हासिल किया था।
Laukaha Seat Result 2005 ।। एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2005 के विधानसभा चुनाव में लौकहा सीट से जेडीयू की टिकट पर हरि प्रसाद शाह ने जीत हासिल की थी। हरि प्रसाद शाह ने चुनाव में 35 हजार सात सौ 37 वोट हासिल किया था। वहीं आरजेडी कैंडिडेट अनीस अहमद को 26 हजार नौ सौ 90 वोट मिला था। इस तरह से हरि प्रसाद शाह ने अनीस अहमद को 8 हजार सात सौ 47 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं एसपी कैंडिडेट मुख्तार अहमद ने 7 हजार नौ सौ 48 वोट लाकर तीसरा स्थान हासिल किया था।
2020 के विधानसभा चुनाव में लौकहा सीट पर आरजेडी की जीत में एलजेपी उम्मीदवार प्रमोद कुमार प्रियदर्शी की अहम भूमिका रही थी लेकिन चिराग पासवान वाली लोजपा अब एनडीए के साथ हैं। इसलिए हो सकता है कि एक बार फिर लौकहा सीट पर जेडीयू अपनी खोई जमीन वापस पा सकती है। वैसे लौकहा सीट पर मुस्लिम और यादव वोटरों की सबसे अहम भूमिका रहती है। इसके बाद ब्राह्मण, पासवान और रविदास मतदाताओं की संख्या आती है। अब देखना होगा कि 2025 में लौकहा की जनता किसके सिर पर ताज सजाती है।