Raniganj assembly Seat: रानीगंज सीट पर क्या फिर चलेगा अचमित ऋषिदेव का जादू? ।। Bihar Election 2025
Friday, Jun 27, 2025-05:34 PM (IST)
Raniganj Assembly Seat: रानीगंज विधानसभा सीट बिहार की दो सौ 43 विधानसभा सीटों में से एक है। रानीगंज सीट, अररिया लोकसभा सीट के तहत आता है। रानीगंज सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट है। 1957 में रानीगंज सीट से कांग्रेसी कैंडिडेट राम नारायण मंडल ने जीत हासिल की थी। वहीं 1962 में निर्दलीय कैंडिडेट गणेश लाल वर्मा ने रानीगंज सीट पर जीत का परचम लहराया था। 1967 और 1969 में कांग्रेसी कैंडिडेट डूमर लाल बैठा ने लगातार दो बार रानीगंज में विरोधियों को शिकस्त दे दिया था। वहीं 1972 में रानीगंज सीट से निर्दलीय पार्टी के टिकट पर बुंदेल पासवान ने जीत हासिल किया था। 1977 के चुनाव में रानीगंज सीट से जनता पार्टी के कैंडिडेट अधिक लाल पासवान ने जीत हासिल किया था।
1980 और 1985 में लगातार दो बार कांग्रेस की टिकट पर यमुना प्रसाद राम ने रानीगंज सीट की जनता का भरोसा हासिल कर लिया था। वहीं 1990 और 1995 के चुनाव में जनता दल की कैंडिडेट शांति देवी ने लगातार दो बार विरोधियों को शिकस्त दे दिया था। 2000 के चुनाव में आरजेडी के कैंडिडेट के तौर पर यमुना प्रसाद राम ने रानीगंज सीट पर जीत का परचम लहराया था। वहीं 2005 के चुनाव में बीजेपी के कैंडिडेट रामजी दास ऋषि देव रानीगंज सीट पर विजयी रहे थे तो 2010 के चुनाव में यहां से बीजेपी की टिकट पर परमानंद ऋषिदेव ने यहां विरोधियों को मात देने में कामयाबी हासिल की थी। 2015 और 2020 के चुनाव में जेडीयू के कैंडिडेट अचमित ऋषिदेव ने रानीगंज सीट पर जीत हासिल कर लिया था। इस बार भी जेडीयू की तरफ से अचमित ऋषिदेव रानीगंज के चुनावी रण में अपनी किस्मत आजमा सकते हैं।
Raniganj Seat Result 2020 ।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2020 के चुनाव में रानीगंज सीट पर जेडीयू कैंडिडेट अचमित ऋषिदेव ने जीत हासिल की थी.... अचमित ऋषिदेव 81 हजार नौ सौ एक वोट लाकर पहले स्थान पर रहे थे तो आरजेडी उम्मीदवार अविनाश मंगलम 79 हजार पांच सौ 97 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। इस तरह अचमित ऋषिदेव ने अविनाश मंगलम को दो हजार तीन सौ चार वोट के बहुत कम मार्जिन से मात दिया था। वहीं पांच हजार पांच सौ 77 वोट के साथ नोटा तीसरे नंबर पर रहा था।
Raniganj Seat Result 2015 ।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में रानीगंज सीट से जेडीयू के कैंडिडेट अचमित ऋषिदेव ने जीत हासिल किया था। अचमित ऋषिदेव ने चुनाव में 77 हजार सात सौ 17 वोट हासिल किया था। वहीं बीजेपी कैंडिडेट रामजी ऋषिदेव को 62 हजार सात सौ 87 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से अचमित ऋषिदेव ने रामजी ऋषिदेव को 14 हजार नौ सौ 30 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं 6 हजार तीन सौ 51 वोट के साथ नोटा तीसरे स्थान पर रहा था।
Raniganj Seat Result 2010 ।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2010 के विधानसभा चुनाव में रानीगंज सीट से बीजेपी की टिकट पर परमानंद ऋषिदेव ने चुनाव में जीत हासिल की थी। रमानंद ऋषिदेव ने चुनाव में 65 हजार एक सौ 11 वोट हासिल किया था। वहीं आरजेडी की कैंडिडेट शांति देवी ने 41 हजार चार सौ 58 वोट हासिल किया था। इस तरह से परमानंद ऋषिदेव ने शांति देवी को 23 हजार छह सौ 53 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं कांग्रेसी कैंडिडेट हरि प्रसाद वैश्यंत्री ने 9 हजार नौ सौ 55 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था।
Raniganj Seat Result 2005 ।। एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2005 के विधानसभा चुनाव में रानीगंज सीट से बीजेपी की टिकट पर रामजी दास ऋषिदेव ने जीत हासिल की थी। रामजी दास ऋषिदेव ने चुनाव में 34 हजार सात सौ 96 वोट हासिल किया था। वहीं आरजेडी की कैंडिडेट शांति देवी को 30 हजार छह सौ 90 वोट मिला था। इस तरह से रामजी दास ऋषिदेव ने शांति देवी को 4 हजार एक सौ छह वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं एलजेपी कैंडिडेट अशोक पासवान ने 26 हजार आठ सौ 63 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था।
2025 के विधानसभा चुनाव में रानीगंज सीट पर जेडीयू कैंडिडेट की स्थिति काफी मजबूत लग रही है। हालांकि इस सीट पर पप्पू यादव का भी असर है। वैसे रानीगंज विधानसभा क्षेत्र विकास के दृष्टिकोण से काफी पिछड़ा इलाका है यहां उद्योग न के बराबर हैं। ऐसे में यहां के लोग रोजी-रोटी के लिए काफी संख्या में दिल्ली-मुंबई जैसे महानगरों की तरफ रुख कर चुके हैं। साथ ही बाढ़ की वजह से भी ग्रामीण इलाकों से पलायन और भी बढ़ जाता है। रानीगंज विधानसभा क्षेत्र की राजनीति मूल रूप से मुस्लिम, यादव और दलित वोटरों के ईद गिर्द घूमती है।