"जब कांग्रेस को अंगूर नहीं मिला तो अब खट्टे हैं बोल रहे", Congress के बयान पर भड़के ललन सिंह

Sunday, Jun 09, 2024-02:20 PM (IST)

पटना/दिल्ली: कांग्रेस के द्वारा यह कहे जाने कि NDA नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू पर निर्भर है। इसपर जेडीयू नेता राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस को कुछ और नहीं मिला, अंगूर नहीं मिला तो अब खट्टे हैं बोल रहे हैं।

'अभी वे सरकार बना रहे थे और...'
ललन सिंह ने कहा कि अभी वे सरकार बना रहे थे और देश का संविधान खतरे में था। लेकिन आपने देखा होगा कि जब प्रधानमंत्री सेंट्रल हॉल (पुरानी संसद) पहुंचे, तो उन्होंने भारत के संविधान को नमन किया। उनको जब अंगूर नहीं मिलता है तो इसी तरह खट्टे अंगूर लगते हैं। वहीं, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिल पाएगा, इस सवाल का ललन सिंह ने कोई जवाब नहीं दिया।

बता दें कि जदयू प्रमुख बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग लंबे समय से करते रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता वाली बिहार कैबिनेट ने पिछले साल एक प्रस्ताव पारित कर केंद्र से राज्य को विशेष दर्जा दिए जाने का अनुरोध किया था। तत्कालीन बिहार सरकार द्वारा राज्य में किए गए जाति सर्वेक्षण के निष्कर्षों के कारण फिर से यह मांग की गई थी। हालांकि केंद्र सरकार ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि वह 14वें वित्त आयोग की सिफारिश के मद्देनजर किसी भी राज्य से ‘‘विशेष श्रेणी का दर्जा'' की मांग पर विचार नहीं करेगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static