Warisnagar Assembly Seat: वारिसनगर विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020

10/30/2020 2:52:35 PM

समस्तीपुरः बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक वारिसनगर विधानसभा सीट (Warisnagar Assembly Seat) है। समस्तीपुर जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र समस्तीपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

बता दें साल 1951 में हुए पहले विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में इस सीट पर दो विधायक चुने गए। सोशलिस्ट पार्टी के बशिष्ठ नारायण सिंह और धनपति पासवान विधायक बने। 1967 और 1969 में संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के रामसेवक हजारी लगातार दो बार विधायक चुने गए। 1972 में कांग्रेस (Congress) के चुल्हई राम विधायक बने। 1977 में जनता पार्टी के पिताम्बर पासवान और 1980 में जनता पार्टी सेक्युलर के पिताम्बर पासवान दोबारा विधायर बने। 1985 में रामसेवक हजारी निर्दलीय चुनाव जीते।

इसके बाद 1990, 1995 में जनता दल के पिताम्बर पासवान विधायक चुने गए। 1996 में हुए उपचुनाव में जनता दल के ही भिखर बैठा चुनाव जीते। 2000 में जेडीयू (JDU) के रामसेवक हजारी चुनाव जीते। 2005 के फरवरी और अक्टूबर में लोजपा (LJP) के महेश्वर हजारी विधायक बने। 2009 के उपचुनाव में एलजेएसपी (LJSP) के विश्वनाथ पासवान विधायक चुने गए। 2010 और 2015 में इस सीट पर जदयू (JDU) का कब्जा रहा और अशोक कुमार लगातार दो बार चुनाव जीते।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
अब अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में इस सीट पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के अशोक कुमार ने लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के चंद्रशेखर राय को 58 हजार 573 वोटों से हराया और विधायक चुने गए। अशोक कुमार को कुल 92 हजार 687 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे चंद्रशेखर राय को कुल 34 हजार 114 वोट मिले थे। वहीं 9 हाजार 551 लोगों ने नोटा पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) के परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के अशोक कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के गजेंद्र प्रसाद सिंह को 19 हजार 770 वोटों से हराया और विधायक चुने गए। अशोक कुमार को कुल 46 हजार 245 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे गजेंद्र प्रसाद सिंह को कुल 26 हजार 745 वोट मिले थे। वहीं तीसरे स्थान पर रहे निर्दलीय बी. के. सिंह को कुल 13 हजार 195 वोट मिले थे।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे
वहीं 2005 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) के परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के रमेश्वर हजारी ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भिखर बैठा को 3 हजार 679 वोटों से हराया और विधायक चुने गए। रमेश्वर हजारी को कुल 33 हजार 565 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे भिखर बैठा को कुल 29 हजार 886 वोट मिले थे। वहीं तीसरे स्थान पर रहे बीजेपी (BJP) के पलटन राम को कुल 16 हजार 538 वोट मिले थे।
PunjabKesari
पिछले 3 चुनाव परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट किसी एक पार्टी का दबदबा नहीं रहा है और इस बार के चुनाव में कई गठबंधन भी मैदान में मौजूद है। ऐसे में क्या इस सीट को लोजपा (LJP) अपने पाले में करने में कामयाब होती है यह तो चुनाव परिणाम आने के बाद ही पता चलेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ramanjot

Recommended News

Related News

static