Bihariganj Assembly Seat: बिहारीगंज विधानसभा सीट पर ‘तीर’ के सामने टिक नहीं पाई RJD।। Bihar Election 2025 II

Sunday, Jul 13, 2025-05:46 PM (IST)

Bihariganj Assembly Seat: बिहार का बिहारीगंज विधानसभा सीट मधेपुरा लोकसभा के तहत आता है....2010 में बिहारीगंज सीट पर हुए पहले विधानसभा चुनाव में जेडीयू कैंडिडेट रेणु कुमारी ने जीत हासिल की थी। वहीं 2015 और 2020 के चुनाव में बिहारीगंज सीट से जेडीयू के कैंडिडेट निरंजन कुमार मेहता ने जीत का परचम लहरा दिया था। इस लिहाज से देखा जाए तो बिहारीगंज जेडीयू के लिए एक सुरक्षित सीट रही है। यहां से लगातार तीन बार जनता दल यूनाइटेड के कैंडिडेट ने जीत हासिल की है, इसलिए इस बार भी बिहारीगंज सीट पर जेडीयू उम्मीदवार का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।

PunjabKesari

Bihariganj Assembly Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2020 के विधानसभा चुनाव में बिहारीगंज सीट पर जेडीयू उम्मीदवार निरंजन कुमार मेहता ने जीत का परचम लहराया था। निरंजन कुमार मेहता 81 हजार पांच सौ 31 वोट लाकर पहले स्थान पर रहे थे तो कांग्रेस कैंडिडेट सुभाषिणी शरद यादव 62 हजार आठ सौ 20 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहीं थीं। इस तरह से निरंजन कुमार मेहता ने सुभाषिणी शरद यादव को 18 हजार सात सौ 11 वोट के मार्जिन से मात दे दिया था। वहीं एलजेपी कैंडिडेट विजय कुमार सिंह 8 हजार सात सौ 64 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे। 

PunjabKesari

Bihariganj Assembly Seat Result 2015।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में बिहारीगंज सीट से जेडीयू की टिकट पर निरंजन कुमार मेहता ने जीत हासिल की थी। निरंजन कुमार मेहता ने चुनाव में 78 हजार तीन सौ 61 वोट हासिल किया था तो बीजेपी कैंडिडेट रविन्द्र चरण यादव को 49 हजार एक सौ आठ वोट ही मिल पाया था। इस तरह से निरंजन कुमार मेहता ने रविन्द्र चरण यादव को 29 हजार दो सौ 53 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं जाप कैंडिडेट श्वेत कमल 12 हजार दो सौ 18 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

Bihariganj Assembly Seat Result 2010।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2010 के विधानसभा चुनाव में बिहारीगंज सीट से जेडीयू की टिकट पर रेणु कुमारी ने जीत हासिल की थी। रेणु कुमारी ने चुनाव में 79 हजार 62 वोट हासिल किया था तो आरजेडी कैंडिडेट प्रभाष कुमार ने 29 हजार 65 वोट हासिल किया था। इस तरह से रेणु कुमारी ने प्रभाष कुमार को 49 हजार नौ सौ 97 वोट के बड़े भारी अंतर से हरा दिया था। वहीं कांग्रेसी कैंडिडेट रंजीत रंजन ने 27 हजार पांच सौ 54 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था।

PunjabKesari

बिहारीगंज विधानसभा सीट पर यादव और मुस्लिम आबादी की सबसे अहम भूमिका है। हालांकि इस सीट पर राजपूत, ब्राह्मण, कोइरी, कुर्मी, रविदास, पासवान वोटरों की संख्या भी निर्णायक है। बिहारीगंज सीट पर जेडीयू उम्मीदवार को एनडीए के आधार वोटरों का समर्थन हासिल है। पिछली बार चिराग पासवान के उम्मीदवार ने भी कुछ वोट काटा था, लेकिन इस बार चिराग पासवान के एनडीए के साथ रहने से जेडीयू उम्मीदवार की स्थिति काफी मजबूत नजर आ रही है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static