अगले महीने होनी थी शादी, घर में चल रही थी तैयारियां...खुशियों के बीच पसरा मातम, सोशल मीडिया पर Viral हो रहा दिल दहला देने वाला Video
Friday, Feb 13, 2026-10:58 AM (IST)
Garhwa News: झारखंड के गढ़वा जिले के एक युवक ने हैदराबाद में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार और गांव में मातम छा गया है। युवक की शादी अगले महीने तय थी और वह काम की तलाश में कुछ दिन पहले ही हैदराबाद गया था।
पूरा परिवार सदमे में है
दरअसल, जिले के केतार थाना क्षेत्र के बांसडीह खुर्द गांव निवासी 20 वर्षीय शुकुल रजवार ने हैदराबाद में अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक ने इस घटना से पहले किसी के साथ वीडियो कॉल भी किया था। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, शुकुल रजवार करीब 20 दिन पहले मजदूरी करने के लिए हैदराबाद गया था। परिवार के लोगों ने बताया कि उसकी शादी 25 अप्रैल को चौबे मझिगवां गांव में तय थी। घर में शादी की तैयारियों को लेकर खुशी का माहौल था, लेकिन अचानक आई इस खबर से पूरा परिवार सदमे में है।
गांव में शोक की लहर दौड़ गई
घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन रो-रोकर बुरा हाल हैं। इधर, मामले की जानकारी मिलने के बाद हैदराबाद पुलिस और गढ़वा पुलिस दोनों जांच में जुट गई हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक ने यह कदम क्यों उठाया।

