चाय देने में देरी पर भड़का व्यक्ति, गुस्से में आकर महिला पर फेंकी खौलती चाय...जमशेदपुर में चौंकाने वाली घटना
Tuesday, Apr 07, 2026-11:43 AM (IST)
Jharkhand News: झारखंड के जमशेदपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मामूली विवाद के बाद एक महिला पर खौलती चाय फेंक दी गई। महिला गंभीर रूप से झुलस गई है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
गुस्से में आकर महिला पर फेंकी खौलती चाय
जिले के बिष्टुपुर इलाके में टाटा फुटबॉल एकेडमी (टीएफए) के पास एक महिला पर गर्म चाय डालकर हमला किया गया। यह घटना सोमवार शाम की है। जानकारी के मुताबिक, महिला वहां चाय बेचने का काम करती है। उसी दौरान एक व्यक्ति उसकी दुकान पर चाय पीने आया। किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और गुस्से में आकर उस व्यक्ति ने महिला पर खौलती चाय फेंक दी।
महिला की हालत गंभीर
हमले में महिला बुरी तरह झुलस गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है और हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है।

