सगाई समारोह के दौरान हुआ विवाद, छोटे भाई ने बड़े भाई को टांगी से काट डाला...पलामू में दिल दहला देने वाली घटना

Monday, Apr 06, 2026-02:57 PM (IST)

Jharkhand News: झारखंड के पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की हत्या कर दी। घटना ठेकही-अंदाग गांव की है।

छोटे भाई ने बड़े भाई की टांगी से की हत्या 
जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात पिंटू भुईयां और उसके छोटे भाई सीटू भुईयां के बीच विवाद हो गया। यह विवाद परिवार में सगाई समारोह के दौरान हुआ था। दोनों भाई शराब के नशे में थे और बात बढ़ती चली गई। गुस्से में आकर सीटू भुईयां ने पिंटू भुईयां पर टांगी से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पिंटू भुईयां को पहले पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए उसे मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मामले की जांच में जुटी पुलिस 
घटना के बाद आरोपी भाई मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पांकी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि यह घटना शराब के नशे में हुए विवाद के कारण हुई है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static