Gopalganj Assembly Seat: गोपालगंज में वैश्य वोटरों पर है तेजस्वी यादव की नजर।। Bihar Election 2025
Friday, Jun 06, 2025-05:35 PM (IST)
Gopalganj Assembly Seat: गोपालगंज विधानसभा सीट गोपालगंज लोकसभा के तहत आता है.....1951 में ही गोपालगंज सीट अस्तित्व में आ गया था। 1951 और 1957 में इस सीट पर हुए चुनाव में कांग्रेसी कैंडिडेट कमला राय ने जीत हासिल की थी। 1962 में यहां से कांग्रेस की टिकट पर अब्दुल गफूर ने जनता का समर्थन जीत लिया था। 1967 में गोपालगंज से संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के कैंडिडेट एच सिन्हा ने सभी विरोधियों को मात देने में कामयाबी हासिल की थी। 1969 और 1972 के चुनाव में यहां से कांग्रेसी कैंडिडेट रामदुलारी ने जनता का समर्थन हासिल कर लिया था। 1977 में गोपालगंज सीट से जनता पार्टी की टिकट पर राधिका देवी ने विरोधियों को मात दे दिया था। वहीं 1980 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय कैंडिडेट काली प्रसाद पांडेय ने गोपालगंज में जीत हासिल की थी। 1985 के चुनाव में गोपालगंज सीट से निर्दलीय कैंडिडेट सुरेंद्र सिंह ने जीत हासिल की थी। 1990 में भी सुरेंद्र सिंह ने जनता दल की टिकट पर गोपालगंज से जीत का सिलसिला बरकरार रखा था। वहीं 1995 में यहां से जनता दल के कैंडिडेट रामावतार ने विरोधियों को मात दे दिया था। 2000 के चुनाव में गोपालगंज से अनिरूद्ध यादव उर्फ साधु यादव ने आरजेडी के कैंडिडेट के तौर पर जीत हासिल की थी। वहीं 2005,2010,2015 और 2020 में बीजेपी कैंडिडेट सुभाष सिंह ने गोपालगंज में जीत का सिलसिला कायम रखा है, लेकिन सुभाष सिंह के निधन के बाद 2022 में इस सीट पर उपचुनाव हुआ था। इस उपचुनाव में दिवंगत सुभाष सिंह की पत्नी कुसुम देवी ने बीजेपी कैंडिडेट के तौर पर जीत हासिल की थी। कुसुम देवी ने आरजेडी उम्मीदवार मोहन प्रसाद गुप्ता को दो हजार एक सौ 83 वोट के अंतर से हरा दिया था।
Gopalganj Assembly Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2020 के विधानसभा चुनाव में गोपालगंज सीट पर बीजेपी कैंडिडेट सुभाष सिंह ने जीत का परचम लहराया था। सुभाष सिंह को 77 हजार सात सौ 91 वोट मिला था तो बीएसपी उम्मीदवार साधु यादव 41 हजार 39 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। सुभाष सिंह ने साधु यादव को 36 हजार सात सौ 52 वोट के बड़े अंतर से हराया था। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार आसिफ गफूर 36 हजार चार सौ 60 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
Gopalganj Assembly Seat Result 2015।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में गोपालगंज सीट से बीजेपी कैंडिडेट सुभाष सिंह ने जीत हासिल की थी। सुभाष सिंह को 78 हजार चार सौ 91 वोट मिला था तो आरजेडी कैंडिडेट रियाजुल हक को 73 हजार चार सौ 17 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से सुभाष सिंह ने रियाजुल हक को 5 हजार 74 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं बीएसपी कैंडिडेट जयहिंद प्रसाद, 3 हजार पांच सौ 65 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।
Gopalganj Assembly Seat Result 2010।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2010 के विधानसभा चुनाव में गोपालगंज सीट से बीजेपी कैंडिडेट सुभाष सिंह ने जीत हासिल की थी। सुभाष सिंह को 58 हजार 10 वोट मिला था तो आरजेडी कैंडिडेट रियाजुल हक ने 42 हजार एक सौ 17 वोट हासिल किया था। इस तरह से सुभाष सिंह ने रियाजुल हक को 15 हजार आठ सौ 93 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं कांग्रेसी कैंडिडेट अनिरूद्ध प्रसाद उर्फ साधु यादव , 8 हजार चार सौ 88 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
Gopalganj Assembly Seat Result 2005।। एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2005 के विधानसभा चुनाव में गोपालगंज सीट से बीजेपी कैंडिडेट सुभाष सिंह ने जीत हासिल की थी। सुभाष सिंह को 39 हजार दो सौ पांच वोट मिला था तो बीएसपी कैंडिडेट रियाजुल हक ने 31 हजार दो सौ 71 वोट हासिल किया था। इस तरह से सुभाष सिंह ने रियाजुल हक को 7 हजार नौ सौ 34 वोट से हरा दिया था। वहीं आरजेडी कैंडिडेट ध्रुव नाथ चौधरी, 21 हजार आठ सौ 94 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे थे।
गोपालगंज विधानसभा सीट पर वैश्य वोटरों की काफी अहम भूमिका है। पिछले उपचुनाव में आरजेडी ने वैश्य उम्मीदवार को यहां से टिकट दिया था। हालांकि इसके बावजूद आरजेडी के कैंडिडेट कम मार्जिन से चुनाव हार गए थे। अगर इस बार भी आरजेडी ने वैश्य उम्मीदवार उतारा तो बीजेपी कैंडिडेट को यहां मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।