CJI गवई पर हमले का प्रयास, तेजस्वी ने की कड़ी निंदा; कहा-लोकतंत्र के इतिहास का शर्मनाक अध्याय
Tuesday, Oct 07, 2025-08:32 AM (IST)

Tejashwi Yadav on CJI Attack: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को अदालती कार्यवाही के दौरान भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) न्यायमूर्ति बी.आर. गवई पर हुए हमले की कड़ी निंदा की और केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर ‘‘चुप्पी साधने'' का आरोप लगाया।
तेजस्वी ने कहा, ‘‘यह घटना नफरत और हिंसा के सामान्यीकरण का नतीजा है, जिसे 2014 से सरकारी संरक्षण मिलता रहा है। यह बेहद चिंताजनक है कि देश की न्यायपालिका के सर्वोच्च पद पर आसीन व्यक्ति को ऐसी अपमानजनक स्थिति का सामना करना पड़ा। यह हमारे लोकतंत्र के इतिहास का शर्मनाक अध्याय है।''
राजद नेता ने कहा," ‘‘जूता सीजेआई पर नहीं, बल्कि पूज्य बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर पर फेंका गया है। कुछ लोग धर्म के नाम पर ज़हर फैला रहे हैं। अब कोई भी सुरक्षित नहीं दिखता। तेजस्वी यादव ने कहा कि हमें आश्चर्य है कि हमेशा से संविधान और दलित विरोधी रही इस घटना पर मौन क्यों है। न्यायपालिका हमारे लोकतंत्र की रीढ़ है और उसकी रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है।''
पुलिस सूत्रों ने बताया कि 71 वर्षीय एक वकील ने सीजेआई पर कथित तौर पर जूता फेंकने का प्रयास किया। बाद में उसके पास से एक नोट मिला, जिस पर लिखा था, “भारत सनातन धर्म के अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगा।”