रोहतास में 12 साल के बच्चे की संदिग्ध मौत, बगीचे में मिला शव; पिता बोले- पुरानी रंजिश में मेरे इकलौते बेटे की जान ले ली...

Thursday, May 15, 2025-02:10 PM (IST)

Bihar Crime: बिहार के रोहतास जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां संदिग्ध स्थिति में एक 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। किशोर का शव बगीचे से बरामद हुआ, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं परिजनों ने पुरानी रंजिश में हत्या का आरोप लगाया है। 

जानकारी के घटना जिले के करगहर थाना क्षेत्र के करूप गांव की है। मृतक की पहचान जिले के नोखा थाना क्षेत्र के बिशनपुरा निवासी चुनमुन बिंद के पुत्र छोटू कुमार (12) के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि चुनमुन बिंद मजदूरी करता है तथा कभी-कभी ट्रैक्टर से मिट्टी उतारने के लिए उनका पुत्र छोटू भी जाया करता था।

पुरानी रंजिश में की गई हत्या- पिता
मृतक के पिता ने गांव के जितेंद्र महतो पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पुरानी रंजिश में छोटू की हत्या की गई है तथा उसे दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई है। उन्होंने दावा किया कि शव को जलाने की कोशिश की गई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही करगहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है। 

घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश
साथ ही पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपॉर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static