Kalyanpur Assembly Seat: कल्याणपुर में RJD नेता मनोज कुमार यादव को मिलेगी कड़ी टक्कर II Bihar Election 2025
Wednesday, Jun 25, 2025-06:08 PM (IST)
Kalyanpur Assembly Seat: बिहार के दो सौ 43 विधानसभा सीटों में से एक कल्याणपुर विधानसभा सीट है.....पूर्वी चंपारण जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र पूर्वी चंपारण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। 2008 में हुए परिसीमन के बाद यह सीट अस्तित्व में आई। इस सीट पर पहली बार साल 2010 में विधानसभा के चुनाव हुए और जनता दल यूनाइटेड की उम्मीदवार रजिया खातून विधायक चुनीं गईं तो वहीं 2015 में यह सीट भारतीय जनता पार्टी के खाते में गई और सचिन्द्र प्रसाद सिंह विधायक बने। लेकिन 2020 के चुनाव में आरजेडी उम्मीदवार मनोज कुमार यादव ने यहां बाजी पलट दी थी। इस बार भी मनोज कुमार यादव ही यहां से विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं।
Kalyanpur Assembly Seat Result 2020।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2020 के चुनाव में आरजेडी कैंडिडेट मनोज कुमार यादव ने जीत हासिल की थी। मनोज कुमार यादव को 72 हजार आठ सौ 19 वोट लेकर पहले स्थान पर रहे थे। वहीं बीजेपी उम्मीदवार सचिन्द्र प्रसाद सिंह 71 हजार छह सौ 26 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहे थे तो बीएसपी कैंडिडेट मोहम्मद बदीज्जुमां 6 हजार तीन सौ 67 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
Kalyanpur Assembly Seat Result 2015।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर बीजेपी उम्मीदवार सचिन्द्र प्रसाद सिंह ने जीत हासिल की थी। सचिन्द्र प्रसाद सिंह ने जेडीयू उम्मीजलाक रजिया खातून को 11 हजार चार सौ 88 वोटों के अंतर से हराया। सचिन्द्र प्रसाद सिंह को कुल 50 हजार 60 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहीं रजिया खातून को कुल 38 हजार पांच सौ 72 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे समाजवादी पार्टी के मनोज कुमार यादव को कुल 26 हजार चार सौ तीस वोट मिले थे।
Kalyanpur Assembly Seat Result 2010।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव के परिणामों पर नज़र डालें तो जेडीयू उम्मीदवार रजिया खातून ने आरजेडी कैंडिडेट मनोज कुमार यादव को 15 हजार चार सौ दो वोटों से हराया। रजिया खातून को कुल 41 हजार एक सौ 63 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे मनोज कुमार यादव को कुल 25 हजार सात सौ 61 वोट मिले थे। तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे सीपीआई के रामायण सिंह को कुल 7 हजार चार सौ वोट मिले थे।
कल्याणपुर सीट पर पिछली बार कम वोटों के अंतर से आरजेडी उम्मीदवार मनोज कुमार यादव ने जीत हासिल की थी, लेकिन इस बार बीजेपी,जेडीयू और लोजपा की मिली जुली शक्ति से मनोज कुमार यादव को मुकाबला करना होगा। ऐसे में इस बार कल्याणपुर सीट पर आरजेडी और बीजेपी के उम्मीदवार के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।