Nautan Assembly Seat: नौतन सीट पर क्या जीत की हैट्रिक लगा पाएंगे नारायण प्रसाद?।। Bihar Election 2025
Tuesday, Jun 17, 2025-05:29 PM (IST)
Nautan Assembly Seat: बिहार के दौ सौ 43 विधानसभा सीटों में से एक नौतन विधानसभा सीट है। पश्चिम चंपारण जिले में स्थित यह विधानसभा पश्चिम चंपारण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के तहत आता है। बता दें कि यह सीट 1967 से ही अस्तित्व में है लेकिन समय-समय पर परिसीमन के बाद इसकी सीमाएं परिवर्तित होती रही है। 1967 में इस सीट पर पहली बार चुनाव हुए और कांग्रेस उम्मीदवार केदार पांडेय विधायक चुने गए थे। इसके बाद 1969, 1972 और 1977 में भी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की टिकट पर केदार पांडेय ही विधायक चुने गए। 1980 में कमला पांडेय कांग्रेस की टिकट पर विधायक चुनी गईं।
1985 में भी कमला पांडेय ही विधायक बनीं। 1990 में यह सीट कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के रामाकांत द्विवेदी विधायक बने। इसके बाद 2000 में समता पार्टी के बैद्यनाथ प्रसाद महतो यहां से विधायक चुने गए थे। फरवरी 2005 और नवंबर 2005 में दो बार लगातार बैद्यनाथ प्रसाद महतो जनता दल यूनाइटेड की टिकट पर चुनाव जीते। 2009 में हुए उपचुनाव में बहुजन समाज पार्टी के नारायण प्रसाद विधायक चुने गए। 2010 में यह सीट एक बार फिर से जनता दल यूनाइटेड के पास गई और मनोरमा प्रसाद विधायक चुनी गईं। 2015 और 2020 में यह सीट भारतीय जनता पार्टी के खाते में गई और नारायण प्रसाद विधायक चुने गए।
Nautan Assembly Seat Result 2020 ।। एक नजर 2020 के विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
2020 के चुनाव में नौतन सीट पर बीजेपी उम्मीदवार नारायण प्रसाद ने जीत हासिल की थी। नारायण प्रसाद को कुल 78 हजार छह सौ 57 वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार शेख मोहम्मद कामरान 52 हजार सात सौ 61 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे तो निर्दलीय उम्मीदवार मनोरमा प्रसाद 15 हजार चार सौ 21 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहीं थीं।
Nautan Assembly Seat Result 2015 ।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
2015 के चुनाव में इस सीट पर बीजेपी उम्मीदवार नारायण प्रसाद ने जेडीयू के बैद्यनाथ प्रसाद महतो को 14 हजार तीन सौ 35 वोटों से हराया। नारायण प्रसाद को कुल 66 हजार छह सौ 97 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे बैद्यनाथ प्रसाद महतो को कुल 52 हजार तीन सौ 62 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे निर्दलीय राज कुमार प्रसाद को कुल 4 हजार दो सौ 87 वोट मिले थे।
Nautan Assembly Seat Result 2010।। विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव के परिणामों पर नजर डालें तो जेडीयू उम्मीदवार मनोरमा प्रसाद ने लोक जनशक्ति पार्टी के नारायण प्रसाद को 22 हजार सात सौ 64 वोटों से हराया और विधायक चुनी गईं। मनोरमा प्रसाद को कुल 40 हजार आठ सौ 94 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे नारायण प्रसाद को कुल 18 हजार एक सौ 30 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के गल्लू चौधरी को कुल 15 हजार सात सौ 64 वोट मिले थे।
नौतन सीट इस बार भी बीजेपी के खाते में जा सकती है। ऐसी स्थिति में नारायण प्रसाद को फिर से चुनाव लड़ने को मिल सकता है। इसलिए ये देखना अहम होगा कि क्या नारायण प्रसाद जीत की हैट्रिक लगा पाएंगे या नहीं।