राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने डॉ. राम मनोहर लोहिया को दी श्रद्धांजलि, समाजवादी आंदोलन के योद्धा को किया नमन
Sunday, Mar 23, 2025-06:27 PM (IST)

पटना: समाजवादी आंदोलन के प्रखर नेता राम मनोहर लोहिया की जयंती पर कंकड़बाग स्थित लोहिया उद्यान में राजकीय समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
समारोह में विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, विधायक अरुण कुमार सिन्हा, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव एस सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सहित अनेक सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।