शहीद-ए-आजम भगत सिंह को बिहार ने किया नमन, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Sunday, Mar 23, 2025-06:12 PM (IST)

पटना: शहीद-ए-आजम भगत सिंह के शहादत दिवस पर पूरे सम्मान और आदर के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बिहार की राजधानी पटना में मुख्य राजकीय समारोह का आयोजन कारगिल चौक स्थित भगत सिंह की प्रतिमा स्थल पर हुआ, जहां राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पुष्पांजलि अर्पित कर वीर शहीद को श्रद्धांजलि दी।

PunjabKesari

समारोह में विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ और मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि समेत कई सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने शहीद-ए-आजम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

PunjabKesari

इस दौरान सशस्त्र पुलिस बल द्वारा शोक सलामी दी गई, और उपस्थित जनसमूह ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद भगत सिंह को नमन किया। उनके बलिदान को याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भगत सिंह की अमर कुर्बानियां देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static