राबड़ी देवी ने पाला बदलने वाले RJD विधायकों को कहा "बेशर्म", बोलीं- '10-20 करोड़ के लिए बेच दिया इमान'

2/29/2024 3:02:17 PM

पटनाः राजद के चार विधायकों और कांग्रेस के दो विधायकों के एनडीए में शामिल होने के बाद से सियासत गर्म है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (Rabri Devi) ने पाला बदलने वाले अपने विधायकों पर बड़ा हमला बोला और कहा कि जो विधायक राजद छोड़कर एनडीए के साथ गए हैं, वे बेशर्म हैं।  

राबड़ी देवी ने कहा कि शर्म होती तो वह इस्तीफा देकर भाजपा और जदयू में शामिल होते। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी( भाजपा) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे विधायकों को भाजपा वालों ने 10 से 20 करोड़ रुपए में खरीदा है। इन बेशर्म विधायकों को अगर भाजपा में जाना था तो उन्हें पहले इस्तीफा देना चाहिए था। इन विधायकों को लेने वाला पार्टी भी बेशर्म है। राबड़ी देवी ने कहा कि जब इन चारों विधायकों को चुनाव जीतना था तब यह हमारी पार्टी में आ गए। राजद के टिकट पर जनता का समर्थन हासिल किया और अब धोखा दे दिया।  

वहीं, अपराध नियंत्रण विधेयक पर राबड़ी ने कहा कि कानून तो हमेशा बदलता रहता है लेकिन सरकार सिर्फ गरीबों को पकड़ती और अमीरों को छोड़ दिया जाता है।" बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, कांग्रेस के दो विधायक और राजद के एक विधायक ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दामन थाम लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Recommended News

Related News

static