Nitish Kumar salary:  Z+ सुरक्षा, 1 लाख बेसिक सैलरी, 2.8 लाख कुल पैकेज! जानिए राज्यसभा में नीतीश कुमार को कौन- कौन सी सुविधाएं मिलेंगी?

Thursday, Mar 05, 2026-11:45 AM (IST)

Nitish Kumar salary: बिहार की सियासत में 5 मार्च 2026 की तारीख एक ऐतिहासिक बदलाव की गवाह बन सकती है। चर्चाओं का बाजार गर्म है कि सूबे के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाने वाले नीतीश कुमार अब दिल्ली का रुख कर सकते हैं। राजनीतिक गलियारों में इस पर चर्चाएं तेज हो गई हैं कि JDU और BJP के बीच बनी सहमति के बाद नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए अपना पर्चा भर सकते हैं। लेकिन इस संभावित इस्तीफे और नई भूमिका के बीच सबसे ज्यादा चर्चा उनके वेतन और मिलने वाली सरकारी सुविधाओं को लेकर हो रही है।

सैलरी और भत्ते: फायदे का सौदा या नुकसान?

यदि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद छोड़कर राज्यसभा सांसद बनते हैं, तो उनके वित्तीय ढांचे में कुछ अहम बदलाव आएंगे। वर्तमान में बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर उन्हें वेतन और विभिन्न भत्तों को मिलाकर प्रतिमाह लगभग 2.15 लाख से 2.6 लाख रुपये तक मिलते हैं। राज्यसभा सदस्य बनने पर उनका मूल वेतन 1 लाख रुपये तय होगा। हालांकि, जब इसमें निर्वाचन क्षेत्र भत्ता और कार्यालय प्रबंधन जैसे खर्च जुड़ते हैं, तो यह आंकड़ा 2.5 लाख से 2.8 लाख रुपये के करीब पहुंच जाता है।

PunjabKesari

साफ है कि केवल नकद आय के आधार पर नीतीश कुमार को कोई बड़ा वित्तीय घाटा नहीं होने वाला है, बल्कि भत्तों के साथ यह मुख्यमंत्री की वर्तमान आय के लगभग बराबर या उससे कुछ अधिक ही रह सकता है।

पेंशन का गणित

नीतीश कुमार के मामले में उनकी पेंशन एक बड़ा फैक्टर है। वे पूर्व सांसद होने के साथ-साथ लंबे समय तक विधायक (MLA/MLC) भी रहे हैं। नियमों के तहत मिलने वाले पुराने वित्तीय लाभों के कारण उनकी संचित पेंशन ही लगभग 2 लाख रुपये प्रतिमाह के आसपास बैठती है। सांसद बनने के बाद भी उनके ये संचित लाभ और अनुभव आधारित वित्तीय सुरक्षा बरकरार रहेगी।

PunjabKesari

सुविधओं में होगा बदलाव

वेतन अपनी जगह है, लेकिन पद के साथ मिलने वाला प्रोटोकॉल पूरी तरह बदल जाएगा। मुख्यमंत्री के तौर पर उनके पास पूरे राज्य का प्रशासनिक नियंत्रण, Z+ सुरक्षा घेरा और पटना में एक आलीशान सरकारी आवास है। दिल्ली जाने पर उन्हें लुटियंस जोन में बंगला और सांसद स्तर की सुरक्षा दी जाएगी। हालांकि यह एक मुख्यमंत्री के 'तामझाम' के मुकाबले कम हो सकती है, लेकिन इसे राष्ट्रीय राजनीति में उनकी एक सम्मानजनक और नई पारी के तौर पर देखा जा रहा है। कुल मिलाकर, नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना उनके लिए आर्थिक रूप से स्थिरता वाला, लेकिन प्रशासनिक रूप से एक बिल्कुल अलग अनुभव होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News

static