BJP National President: BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए आज नामांकन, नितिन नबीन का निर्विरोध चुने जाना तय!

Monday, Jan 19, 2026-11:00 AM (IST)

BJP National President: BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए आज नामांकन दाखिल किए जाएंगे। वहीं नितिन नबीन भारतीय जनता पार्टी (BJP) पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद के लिए नामांकन आज यानी 19 जनवरी को दाखिल  करेंगे। बता दें कि अगले दिन नए पार्टी अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जाएगी।

मिली जानकारी के मुताबिक, पार्टी अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन 19 जनवरी को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे के बीच दाखिल किया जा सकेगा और उम्मीदवार उसी दिन शाम 5 बजे से शाम 6 बजे के बीच नामांकन वापस ले सकेंगे। उम्मीदवारों के नामांकन पत्र की छानबीन 19 जनवरी को शाम 4 बजे से शाम 5 बजे के बीच की जाएगी। वहीं कल यानी 20 जनवरी को BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की औपचारिक घोषणा की जाएगी।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्विरोध पार्टी अध्यक्ष चुने जाने की संभावना है, क्योंकि इस बात की उम्मीद कम ही है कि कोई और नेता इस मुकाबले में शामिल होगा। नितिन नबीन भाजपा अध्यक्ष के तौर पर जे पी नड्डा की जगह ले सकते हैं। पिता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के निधन के बाद नितिन नवीन ने सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया। नितिन नबीन ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत शानदार तरीके से की। 2006 में उपचुनाव जीतकर पहली बार विधायक बने। इसके बाद 2010, 2015 और 2020 में लगातार बांकीपुर सीट से जीत दर्ज की।
 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static