फिल्म इंडस्ट्री के इस सुपरस्टार का राज्यसभा जाना तय, गायक गुंजन सिंह के बड़े दावे ने मचाया हड़कंप

Monday, Mar 02, 2026-04:56 PM (IST)

Bihar Rajya Sabha Election : बिहार में आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी बिसात बिछ चुकी है। जहां एक तरफ दलों के बीच सीटों के समीकरणों पर मंथन जारी है, वहीं दूसरी तरफ पवन सिंह (Pawan Singh) के नाम ने राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है। प्रसिद्ध भोजपुरी गायक गुंजन सिंह ने मीडिया से बातचीत में दावा किया है कि पवन सिंह का राज्यसभा जाना लगभग तय हो चुका है। 

"एंट्री पक्की है": गुंजन सिंह का बड़ा बयान 

पवन सिंह की उम्मीदवारी के सवाल पर गुंजन सिंह ने कहा, "पवन सिंह की राज्यसभा उम्मीदवारी लगभग फाइनल है। हालांकि जब तक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं हो जाता, कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी, लेकिन उनकी एंट्री पक्की है।" गुंजन सिंह ने आगे जोड़ा कि पवन सिंह का कद और पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए भाजपा उन्हें यह सम्मान देने का मन बना चुकी है। 

नितिन नवीन से मुलाकात के बाद बढ़ी चर्चा 

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही पवन सिंह ने दिल्ली में भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की थी। हालांकि पवन सिंह ने इसे महज एक 'शिष्टाचार मुलाकात' बताया था, लेकिन गुंजन सिंह के दावे ने इस मुलाकात के राजनीतिक अर्थ बदल दिए हैं। पवन सिंह ने मीडिया से कहा था कि "मालिक जो चाहेंगे वही होगा", जिसे अब उनके राज्यसभा जाने के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। 

यह भी पढ़ें- बिहार में राज्यसभा की 5वीं सीट पर फंसा पेंच: क्या खुद मैदान में उतरेंगे तेजस्वी? NDA के 'क्लीन स्वीप' के दावे ने बढ़ाई सियासी हलचल

किन सीटों पर होना है चुनाव? 

अप्रैल में बिहार के पांच प्रमुख सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, जिनके लिए मार्च में चुनाव होने हैं: 

जदयू (JDU): हरिवंश नारायण सिंह (उपसभापति) और राम नाथ ठाकुर। 

राजद (RJD): प्रेम चंद्र गुप्ता और अमरेंद्र धारी सिंह। 

RLM: उपेंद्र कुशवाहा। 

भाजपा की रणनीति और ग्लैमर का तड़का
राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि यदि भाजपा पवन सिंह को मैदान में उतारती है, तो यह पार्टी के लिए 'युवा और स्टार पावर' को भुनाने का एक बड़ा मौका होगा। हालांकि, भाजपा की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक सूची या पुष्टि नहीं की गई है, जिससे सस्पेंस बरकरार है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static