Maiya Samman yojana Jharkhand: बोकारो में मंईयां सम्मान योजना के लाभ से बड़ी संख्या में वंचित महिलाओं ने किया प्रदर्शन, जमकर हुआ हंगामा

Monday, Mar 24, 2025-07:21 PM (IST)

Maiya Samman yojana Jharkhand: हेमंत सरकार की ‘मंईयां सम्मान योजना’ ( Maiya Samman yojana Jharkhand ) की 3 माह की राशि लाभुकों के खाते में आ गई है। लेकिन हजारों महिलाओं के चेहरे पर मायूसी देखी गई। वहीं राशि न मिलने के कारण लाभुकों में रोष भी देखने को मिल रहा है। वहीं इस बीच राकेश वर्मा-फुसरो नगर परिषद और बेरमो प्रखंड क्षेत्र की हजारों लाभुकों को झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की तीन किस्तों के 7500 रुपए अब तक उनके खाते में नहीं आने पर प्रदर्शन किया। उन्होंने बेरमो थाने के समीप विरोध प्रदर्शन किया. सड़क पर उतरने से फुसरो-जैनामोड़ मुख्य सड़क लगभग एक घंटा जाम रही।

 

सीओ ने लाभुकों को दिया आश्वासन

दरअसल, योजना की राशि के लिए महिलाएं कभी बैंक तो कभी विभिन्न प्रखंडों के चक्कर काट रही हैं। मंईयां सम्मान योजना के पैसे नहीं मिलने से महिला लाभुक नाराज हैं। वे ब्लॉक और बैंक का चक्कर काट-काट कर परेशान हो गयी हैं। इसी कड़ी में आक्रोशित महिलाएं सड़क पर उतर गयीं। वहीं रोष बढ़ते देख बेरमो थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह पहुंचे और सड़क जाम कर रही महिलाओं से सड़क जाम नहीं करने का आग्रह किया। थाना प्रभारी महिलाओं को लेकर बेरमो अंचल कार्यालय गए और काफी समझाया। थाना प्रभारी ने महिलाओं को बेरमो सीओ संजीत कुमार सिंह से फोन पर बात करायी। जिसके बाद लाभुक शांत हुए। सीओ ने आश्वासन देते हुए कहा कि, मंगलवार को सुबह 11 बजे वह महिलाओं से बातचीत करेंगे और समस्या का समाधान करेंगे।

 

क्यों नहीं मिली ‘मंईयां सम्मान योजना’ की राशि?

वहीं जिला प्रशासन के मुताबिक, पैसे न आने का एक कारण राशन कार्ड (Ration card) में कोई छोटी मोटी गलती भी हो सकता है। बता दें कि, मंईयां सम्मान योजना का लाभ पाने के लिए राशन कार्ड एक बेहद महत्वपूर्ण दस्तावेज है। राशन कार्ड में आपका नाम गलत नहीं होना चाहिए। वहीं अगर आपके राशन कार्ड की केवाईसी नहीं हुई है तो उसे करा लें। वहीं आवेदन फॉर्म भरे गये राशन कार्ड के नंबर की भी जांच जरूर कर लें। आपका आधार कार्ड बैंक अकाउंट से लिंक होना चाहिए और आपकी केवाईसी भी पूरी होनी चाहिए। इसलिए ब्लॉक और बैंक के चक्कर काटने के बजाय आप एक बार ऊपर बताई गई सभी चीज की जांच जरूर कर लें। क्योंकि, आपकी एक छोटी सी गलती की वजह से आपका पैसा अटक सकता है।

 

Documents for maiya samman Yojna; योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज:-

  1. आधार कार्ड
  2. राशन कार्ड
  3. मतदाता पहचान पत्र
  4. बैंक पासबुक
  5. पासपोर्ट साइज फोटो

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Geeta

Related News

static