Mainiya Samman Yojana: 4 लाख से अधिक महिलाओं को नहीं मिलेगी मंईयां सम्मान योजना की राशि, पढ़ें खबर...कहीं आप भी तो नहीं शामिल

Thursday, Mar 13, 2025-01:20 PM (IST)

Mainiya Samman Yojana: झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई मंईयां सम्मान योजना (Mainiya Samman Yojana) की जनवरी, फरवरी और मार्च महीने की राशि लाभुकों को मिलना शुरू हो चुकी है, लेकिन 4 लाख से अधिक महिला लाभुकों को मंईयां सम्मान योजना (Mainiya Samman Yojana) का पैसा नहीं मिल पाएगा।

PunjabKesari
 

4 लाख से अधिक महिलाओं को नहीं मिलेगी राशि ।। Mainiya Samman Yojana ।।

दरअसल, जिन लाभुकों का बैंक में आधार लिंक नहीं है उन महिलाओं को राशि का लाभ नहीं मिलेगा जिससे 4 लाख से अधिक महिला योजना के लाभ से वंचित रह गई है। लाभुकों के बैंकों में महिलाओं का आधार लिंक नहीं हो पाने के कारण लाखों महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना से वंचित रहना पड़ रहा है। योजना की राशि का भुगतान नहीं होने वाली महिलाओं के परिवार का होली व रमजान का पर्व अब फीका पड़ जायेगा।

PunjabKesari
 

आधार लिंक कराने के बाद इन महिलाओं को भी मिलेगा योजना का लाभ

सरकार ने आधार लिंक कराने का 31 मार्च तक का समय रखा है। इस अवधि तक सभी मंईयां को अपना बैंक खाता आधार से लिंक करा लेना होगा। आधार लिंक कराने के बाद इन महिलाओं को भी योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। फिलहाल इन महिलाओं को होल्ड पर रखा गया है। आधार लिंक कराने के बाद इन महिलाओं को भी योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। 

क्या है मंईयां सम्मान योजना?

बता दें कि, मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत साल 2024 में की गई थी। योजना में शुरुआती तौर पर केवल 1000 रुपये की आर्थिक सहायता ही दी जाती थी, लेकिन झारखंड की तत्कालीन हेमंत सोरेन सरकार ने चुनावों से पहले वादा किया था कि प्रदेश की सत्ता में वापसी पर उनकी सरकार महिलाओं को 2500 रुपए हर महीने देगी। इस योजना के लिए पहले 21-50 साल की महिलाओं को योग्य बताया गया था, लेकिन बाद में हेमंत सोरेन सरकार ने 18-50 साल तक की महिलाओं के लिए यह योजना शुरू कर दी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static