Maiya Samman Yojana: आपकी इस छोटी सी गलती की वजह से सूची से कट सकता है आपका नाम, कर लें ये काम नहीं तो 2500 रूपये से रह जाओगे वंचित
Thursday, Mar 20, 2025-07:32 PM (IST)

Maiya Samman Yojana: झारखंड सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही महत्वकांक्षी मंईयां सम्मान योजना (Maiya Samman Yojana) की 3 किस्ते 38 लाख महिलाओं के खाते में पहुंच गई है। लेकिन अभी कई महिलाएं ऐसी है जिनके खाते में पैसा नहीं भेजा गया है। महिलाएं राशि के लिए ब्लॉक के चक्कर काट रही हैं। लेकिन मायूसी ही हाथ लग रही है। बताया जा रहा है कि, कई कारणों से हजारों महिलाओं के नाम लिस्ट से हटाए जा रहे हैं। ऐसे में आपकी एक छोटी सी भूल की वजह से लिस्ट से आपका नाम हटाया जा सकता है और आप भी 2500 से वंचित रह जाओगे।
क्यों नहीं मिल रही महिलाओं को राशि?
सरकार द्वारा महिलाओं के खाते में 7500 रूपये भेजे गए है। लेकिन बड़ी संख्या में कई महिलाओं के खाते में पैसे नहीं आए हैं। जानकारी के मुताबिक, जिन महिलाओं के खाते में पैसे नहीं आए हैं उन्होंने अपना केवाईसी नहीं कराया है। अगर आप सरकारी लाभ लेना चाहते हैं तो अपना आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक करा लें नहीं तो आपको भी योजना की राशि नहीं मिलेगी और आप 2500 से वंचित रह जाएंगे। बता दें कि, योजना की लिस्ट से उन महिलाओं के भी नाम हटाये जा रहे हैं, जो इस योजना का लाभ पाने की योग्य नहीं हैं।
पैसे नहीं आने पर क्या करें?
अगर आपके आवेदन में कोई त्रुटि नहीं है, और फिर भी आपका नाम सूची से हटा दिया गया है। तो आप हेल्पलाइन नंबर (1800-890-0215) पर कॉल कर सकते हैं। वहीं प्रखंड कार्यालय में जाकर भी इसकी शिकायत कर सकतीं हैं। अगर जांच में आवेदन में कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई और आपका दावा सही हुआ तो आपको खाते में भी योजना की राशि आ जाएगी।