April Bank Holidays: जल्द निपटा लें जरूरी काम, अप्रैल में झारखंड के बैंकों में कुल 8 दिन की छुट्टियां
Monday, Mar 30, 2026-01:16 PM (IST)
April Bank Holidays: बैंक का काम अक्सर लोगों के लिए जरूरी होता है। अगर आप झारखंड में रहते हैं और अप्रैल में बैंक का लंबा पेंडिंग काम निपटाना चाहते हैं, तो पहले बैंक की छुट्टियों की लिस्ट देख लेना बहुत जरूरी है। इस बार अप्रैल में बैंक पूरे 8 दिन बंद रहेंगे। इसलिए योजना बनाकर ही बैंक जाएँ।
इस बार किन तारीखों में बैंक बंद रहेंगे?
3 अप्रैल – गुड फ्राइडे
14 अप्रैल – डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
इसके अलावा बैंक में सेकंड और फोर्थ शनिवार को भी छुट्टी रहती है।
शनिवार और रविवार की छुट्टियां
सेकंड और फोर्थ शनिवार – 11 और 25 अप्रैल
रविवार – 5, 12, 19 और 26 अप्रैल
इस तरह, शनिवार और रविवार की छुट्टियाँ मिलाकर 6 दिन बनते हैं। अगर इसमें गुड फ्राइडे और अंबेडकर जयंती की छुट्टियाँ जोड़ दें, तो कुल 8 दिन बैंक बंद रहेंगे।
बैंक बंद होने पर क्या करें?
इस दौरान बैंक जाने पर ताला लग सकता है। इसलिए जरूरी काम पहले निपटाना या प्लान करना बेहतर रहेगा। अगर कुछ काम अर्जेंट है, तो आप ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- मनी ट्रांसफर और रिसीव – बैंकिंग ऐप से
- केवाईसी अपडेट – ऑनलाइन
- एटीएम – हमेशा खुला रहता है
- UPI पेमेंट्स – फोन से आसानी से
इस तरह, बैंक छुट्टियों के बावजूद आप अपने जरूरी फाइनेंस काम निपटा सकते हैं।

