Mainiyaan Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना की राशि नहीं मिलने पर महिलाओं में आक्रोश
Thursday, Mar 20, 2025-05:02 PM (IST)
 
            
            Mainiyaan Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना की राशि नहीं मिलने से महिलाओं आक्रोशित दिख रही हैं। पलामू के सामाजिक सुरक्षा कार्यालय में मंईयां सम्मान योजना का लाभ पाने के लिए महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। रोजाना 300 से 400 महिलाएं दफ्तर के चक्कर लगा रही हैं।

कई महिलाओं का कहना है कि शुरुआत में योजना की राशि मिली थी, लेकिन दूसरे महीने से भुगतान बंद हो गया। कई महिलाओं ने ऑनलाइन आवेदन किया था, लेकिन उनकी हार्ड कॉपी जमा नहीं हो पाई। अब वे इसे अपडेट कराने के लिए दफ्तर आ रही हैं। वहीं, कई अन्य लाभार्थी अपने आवेदन में हुई गलतियों को सुधारने के लिए भटक रही हैं। वहीं, जामताड़ा प्रखंड और अंचल कार्यालय पर भी महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। महिलाओं का आरोप है कि योजना की राशि डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से उनके खातों में भेजी गई, लेकिन अब भी कई महिलाओं को इसका लाभ नहीं मिला है।

लाभुकों का कहना है कि उन्हें पहले सूचना दी गई थी कि उनके बैंक खातों में पैसे आ चुके हैं, लेकिन जब वे बैंक पहुंचीं तो पता चला कि खाते में कोई राशि नहीं आई। इससे नाराज महिलाएं कभी बैंक तो कभी प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाने को मजबूर हो गईं। अधिकारियों से पूछने पर कोई ठोस समाधान नहीं मिल रहा है। 


 
                     
                            