Mainiya Samman Yojana: मार्च में इस दिन आएगी मंईया सम्मान योजना की राशि, एक साथ मिलेंगे 3 माह के पैसे

Wednesday, Mar 05, 2025-12:28 PM (IST)

Mainiya Samman Yojana: झारखंड सरकार की मंईयां सम्मान योजना (Mainiya Samman Yojna) के लाभुकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। लाभुक महिलाओं का इंतजार अब खत्म होने वाला है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कल यानी गुरुवार से मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के बैंक खाते में राशि भेजने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

PunjabKesari

86,621 लाभुक योजना के लाभ से होंगे वंचित

बताया जा रहा है कि लाभुकों के बैंक खाते में एक साथ जनवरी, फरवरी और मार्च तीनों महीने की राशि कुल 7500 रुपये भेजी जाएगी। पहले योजना का लाभ योजना की वेबसाइट के माध्यम से दिया जाता था, लेकिन अब योजना का लाभ पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम (पीएफएमएस) के माध्यम से दिया जाएगा, लेकिन इस बार मंईयां सम्मान योजना से पलामू जिले के 2,85,161 लाभुक ही लाभान्वित होंगे। 86,621 लाभुक योजना के लाभ से वंचित होंगे। भौतिक सत्यापन में 1155 लाभुकों की उम्र 51 वर्ष से अधिक पाई गई। इस कारण पलामू जिले के 87,776 लाभुकों को योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।

PunjabKesari

पूरे राज्य में 5 लाख से अधिक फर्जी लाभुक होने की आशंका 

जानकारी हो कि सरकार ने दिसंबर 2024 में राशि वितरण के बाद सभी जिलों को लाभुकों का सत्यापन करने का निर्देश दिया था। योजना के तहत लाभुक को झारखंड का निवासी होना, आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, राशन कार्ड और आधार लिंक बैंक खाता अनिवार्य था। दिसंबर तक सरकार ने आधार लिंक खाते की शर्त से छूट दी थी, लेकिन जनवरी से यह अनिवार्य हो गया, जिससे कई लाभुकों को राशि नहीं मिल सकी। अभी भी कई लाभुकों के बैंक खाते आधार से लिंक नहीं हैं। ऐसे में विभाग ने राशन कार्ड के आधार पर राशि ट्रांसफर करने का प्रस्ताव तैयार किया है। राज्य में अब तक 40 लाख से अधिक राशन कार्ड का सत्यापन हो चुका है। वहीं दिसंबर 2024 में 56.61 लाख लाभुकों को योजना का लाभ दिया गया था, लेकिन अब इस संख्या में कमी आ सकती है। पलामू प्रमंडल में करीब 2 लाख फर्जी लाभुक मिले, वहीं पूरे राज्य में 5 लाख से अधिक फर्जी लाभुक होने की आशंका है। सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि होली से पहले सही लाभुकों को राशि मिल जाए। सत्यापन के बाद जो लोग अयोग्य पाए गए हैं, उन्हें योजना से बाहर कर दिया जाएगा।

PunjabKesari

क्या है मंईयां सम्मान योजना?

बता दें कि, मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत साल 2024 में की गई थी। योजना में शुरुआती तौर पर केवल 1000 रुपये की आर्थिक सहायता ही दी जाती थी, लेकिन झारखंड की तत्कालीन हेमंत सोरेन सरकार ने चुनावों से पहले वादा किया था कि प्रदेश की सत्ता में वापसी पर उनकी सरकार महिलाओं को 2500 रुपए हर महीने देगी। इस योजना के लिए पहले 21-50 साल की महिलाओं को योग्य बताया गया था, लेकिन बाद में हेमंत सोरेन सरकार ने 18-50 साल तक की महिलाओं के लिए यह योजना शुरू कर दी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static