वामदलों की घोषणा- महागठबंधन के साथ मिलकर लड़ेंगे बिहार विधानसभा चुनाव

8/27/2020 11:05:42 AM

 

पटनाः बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मुख्य विपक्षी राजद नीत महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर चल रही खींचतान के बीच बुधवार को 3 प्रमुख वाम दलों ने महागठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की घोषणा की।

राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के साथ बुधवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में वाम दलों के नेताओं की बैठक हुई। बैठक में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के राज्य सचिव रामनरेश पांडे एवं पूर्व विधायक अवधेश राय, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के राज्य सचिव अवधेश कुमार तथा राज्य मंडल सचिव अरुण मिश्रा मौजूद थे। इससे पूर्व मंगलवार को भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी (भाकपा-माले) के पूर्व विधायक केडी यादव और पार्टी के वरिष्ठ नेता रामेश्वर प्रसाद के साथ राजद के प्रदेश अध्यक्ष की लंबी बातचीत हुई थी।

वहीं बैठक के बाद वामदलों के नेताओं ने कहा कि बातचीत काफी सकारात्मक हुई है। वामदल महागठबंधन के साथ पूरी मजबूती के साथ है। उन्होंने कहा कि राजद के प्रदेश अध्यक्ष ने महागठबंधन में सम्मान दिए जाने की बात की है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के खिलाफ एकजुट होकर चुनाव में उतरेंगे और उसे सत्ता से बाहर करेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static