बिहार में बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले...लिस्ट में देखें कहां, किसे मिली पोस्टिंग?
Tuesday, Jan 23, 2024-10:28 PM (IST)

पटनाः बिहार में बड़े पैमाने पर अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। बताया जा रहा है कि बिहार प्रशासनिक सेवा के 18 अधिकारियों और भारतीय प्रशासनिक सेवा के 26 अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसे लेकर सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा द्वारा अधिसूचना के अनुसार, वैशाली जिले के डीडीसी चित्रगुप्त कुमार को दरभंगा का डीडीसी बनाया गया है। वैशाली के एडीएम विनोद कुमार सिंह को नगर निगम पूर्णिया का नगर आयुक्त बनाया गया है, जबकि पूर्णिया के नगर आयुक्त आरिफ अहसन को पटना नगर विकास एवं आवास विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है। गया के एडीएम अवधेश कुमार आनंद को मधेपुरा का डीडीसी बनाया गया है। वैशाली के वरीय उप समाहर्ता राजीव कुमार अब बेगूसराय के एसडीओ होंगे। शिखर आनंद को नालंदा का नगर आयुक्त बनाया गया है। इसी तरह अन्य अधिकारियों की भी ट्रांसफर की गई हैं।
इन IPS अफसरों की हुई ट्रांसफर:-
इन BAS अफसरों की हुई ट्रांसफर:-