Lalganj Assembly Seat: लालगंज विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020

10/20/2020 6:41:54 PM

वैशालीः बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक लालगंज विधानसभा सीट (Lalganj Assembly Seat) है। वैशाली जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र हाजीपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

बता दें कि इस सीट पर साल 1951 में हुए चुनाव में कांग्रेस (Congress) के ललितेश्वर प्रसाद शाही और चंद्रमणि लाल चौधरी विधायक चुने गए। इसके बाद 1957 में भी कांग्रेस (Congress) का ही कब्जा रहा और ललितेश्वर प्रसाद शाही चुनाव जीते। 1962 में निर्दलीय बटेश्वर प्रसाद विधायक चुने गए। 1969 में एलटीसी (LTC) के दीप नारायण सिंह चुनाव जीते। 1972 में भी दीप नारायण सिंह ही चुनाव जीते लेकिन इस बार वह कांग्रेस (Congress) की तरफ से चुनावी मैदान में थे। 1977 में जनता पार्टी (Janta Party) के अरुण कुमार सिन्हा विधायक बने। 1980 में ललितेश्वर प्रसाद शाही एक बार फिर से कांग्रेस (Congress) इंदिरा की तरफ से चुनाव लड़े और चुनाव जीत गए।

1985 में कांग्रेस (Congress) के भरत प्रसाद सिंह चुनाव जीते। 1990 में जनता दल (Janta Dal) केदार नाथ प्रसाद चुनाव जीते। 1995 में जनता दल के ही योगेंद्र प्रसाद साहू विधायक चुने गए। 2000 में इस सीट पर निर्दलीय विजय शुक्ला ने कब्जा जमाया। 2005 के फरवरी में लोजपा (LJP) के विजय कुमार शुक्ला विधायक चुने गए। 2005 के अक्टूबर में भी विजय कुमार शुक्ला ही चुनाव जीते लेकिन इस बार वो जनता दल यूनाइटेड (JDU) की तरफ से चुनावी मैदान में थे। 2010 में भी यह सीट जनता दल यूनाइटेड (JDU) के खाते में ही रही और अन्नू शुक्ला विधायक चुनी गईं। 2015 में यह सीट एक बार फिर से लोजपा (LJP) के खाते में गई और राजकुमार साह विधायक बने।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
अब अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan sabha chunav) में इस सीट पर लोक जनशक्ति पार्टी (Lok Janshakti Party) के राज कुमार साह ने जनता दल यूनाइटेड (JDU) के विजय कुमार शुक्ला को 20 हजार 293 वोटों से हराया और विधायक चुने गए। अवधेश सिंह को कुल 80 हजार 842 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे विजय कुमार शुक्ला को कुल 60 हजार 549 वोट मिले थे। तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे निर्दलीय शैलेंद्र कुमार को कुल 8 हजार 236 वोट मिले थे।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan sabha chunav) के परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के अन्नू शुक्ला ने निर्दलीय राज कुमार साह को 24 हजार 145 वोटों से हराया और विधायक चुनी गईं। अन्नू शुक्ला को कुल 58 हजार 210 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे राज कुमार साह को कुल 34 हजार 65 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे लोजपा (LJP) के बिनोद कुमार पंजियार को कुल 22 हजार 771 वोट मिले थे।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे
वहीं 2005 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan sabha chunav) के परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के विजय कुमार शुक्ला ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राज कुमार साह को 3 हजार 810 वोटों से हराया और विधायक चुने गए। विजय कुमार शुक्ला को कुल 36 हजार 852 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे राज कुमार साह को कुल 33 हजार 42 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे लोक जनशक्ति पार्टी (Lok Janshakti Party) के भरत प्रसाद सिंह को कुल 12 हजार 698 वोट मिले थे।
PunjabKesari
पिछले 3 चुनाव परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर 2015 में लोजपा (LJP) को जीत मिली थी जबकि 2010 और 2005 में इस सीट पर जदयू (JDU) का कब्जा रहा था। पिछले चुनाव में जेडीयू (JDU) और बीजेपी (BJP) अलग-अलग चुनाव लड़ रही थी।

इस बार एक बार फिर से जेडीयू (JDU) और बीजेपी (BJP) एक साथ चुनावी मैदान में है ऐसे में इसका फायदा निश्चित रूप से NDA को मिलेगा लेकिन इस बार NDA के लिए नुकसान यह है कि एलजेपी (LJP) गठबंधन में नहीं है। इतना ही नहीं इस बार चुनाव में कई गठबंधन भी मौजूद है। ऐसे में किस पार्टी को जीत मिलेगी यह कह पाना काफी मुश्किल है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static