Kal Ka Mausam: झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, छाये रहेंगे बादल.. 2 दिन तक गरज के साथ वज्रपात का अलर्ट जारी
Monday, Feb 17, 2025-05:57 PM (IST)

Kal Ka Mausam: झारखंड (Jharkhand Weather) में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, झारखंड में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (Western Disturbance), ट्रफ (Trough) और साइक्लोनिक सर्कुलेशन (Cyclonic Circulation) का असर दिख सकता है। विभाग द्वारा 2 दिन तक (19 और 20 फरवरी तक) गरज के साथ वज्रपात का अलर्ट जारी कर दिया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, कि समुद्र तल पर पश्चिमी विक्षोभ ट्रफ के रूप में देखा जा रहा है।
गरज के साथ वज्रपात का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, 18 फरवरी को आंशिक बादल छाये रहेंगे। हालांकि, मौसम शुष्क रहेगा। 19 फरवरी को प्रदेश के 9 जिलों (सिमडेगा, गुमला, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, रांची, बोकारो, रामगढ़, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम) में बारिश और वज्रपात होने की प्रबल संभावना है। वहीं 20 फरवरी को गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार को छोड़कर बाकी सभी जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ वज्रपात (thunderstorm lightning) हो सकता है। वहीं 21 फरवरी को आसमान में बादल छाये रहेंगे। 22 और 23 फरवरी को आंशिक बादल छाये रहेंगे। मेघ गर्जन के साथ बारिश की भी आशंका जताई गई है।
Ranchi Weather; रांची में कैसा रहेगा मौसम
वहीं राजधानी रांची में कल यानी 18 फरवरी को आंशिक बादल छाये रहने की आशंका है। वहीं अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं 19 फरवरी को गर्जन के साथ आंशिक बादल छाये रहने की आशंका है। वहीं 20 और 21 फरवरी को रांची में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। 22 और 23 फरवरी को गरज के साथ वर्षा हो सकती है।