कांग्रेस नेताओं के पार्टी छोड़ने पर JDU नेता केसी त्यागी ने ली चुटकी, कहा- "जब कोई नौका डूबने लगती है तो...

4/5/2024 2:42:56 PM

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी में भगदड़ मची हुई है। कांग्रेस के कई दिग्गज नेता पार्टी का दामन छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो रहे हैं। वहीं इस राजनीतिक घटनाक्रम पर जदयू नेता केसी त्यागी ने चुटकी है। उन्होंने कहा कि डूबता हुए जहाज की सवारी कोई नहीं करना चाहता। 

"कांग्रेस पार्टी डूबता हुआ जहाज"
कांग्रेस नेताओं के पार्टी छोड़ने के सवाल पर JDU नेता के.सी. त्यागी ने कहा, "जब कोई नौका डूबने लगती है तो उसपर जितने भी लोग सवार होते हैं वे जान बचाने के लिए बाहर आ जाते हैं। कांग्रेस पार्टी डूबता हुआ जहाज है इसकी सवारी कोई नहीं करना चाहता।" 

कांग्रेस के 3 कद्दावर लोगों ने छोड़ी पार्टी 
बता दें कि कांग्रेस के नेता शीर्ष नेतृत्व पर आरोपों की झड़ी लगाकर पार्टी का दामन छोड़ रहे हैं। 24 घंटे के अंदर कांग्रेस के 3 कद्दावर लोगों ने पार्टी छोड़ दी है। बॉक्सर विजेंदर सिंह, पूर्व सांसद संजय निरूपम और प्रवक्ता गौरव वल्लभ का पार्टी छोड़ना पार्टी के लिए बड़ा झटका है। गौरव वल्लभ ने गुरुवार को ये कहकर कांग्रेस छोड़ दी कि पार्टी दिशाहीन तरीके से आगे बढ़ रही है। वहीं संजय निरुपम ने शीर्ष नेतृत्व पर कई धड़ों में बंटने का आरोप लगा दिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static