महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए चंपई सरकार शुरू करेगी ''मुख्यमंत्री बहन-बेटी स्वावलंबन योजना''

Friday, Jun 21, 2024-12:05 PM (IST)

रांची: मुख्यमंत्री ने महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की। इसमें औरतों को वित्तीय तौर पर सशक्त करने के मुद्दे पर चर्चा की गई। वहीं इस संबंध में मुख्यमंत्री द्वारा एक नई योजना 'मुख्यमंत्री बहन-बेटी स्वावलंबन' शुरू करने की बात कही।

25 से 50 वर्ष तक की उम्र की महिलाओं को मिलेगा फायदा
इस योजना के तहत जिन महिलाओं को पेंशन नहीं मिलती है, उनके वित्तीय सशक्तिकरण के लिए 'मुख्यमंत्री बहन-बेटी स्वावलंबन योजना' शुरू होगी। इस योजना का लाभ 25 वर्ष से अधिक एवं 50 वर्ष से कम उम्र की सभी श्रेणी की महिलाओं को मिलेगा। 

अधिकारियों को योजना पर काम करने के निर्देश
मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा, "हमारी सरकार महिलाओं को बेहतर शिक्षा, उनके स्वास्थ्य और पोषण स्तर में निरंतर सुधार, महिला सशक्तिकरण और परिवार में महिलाओं की निर्णायक भूमिका सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।" उन्होंने अधिकारियों को युद्ध स्तर पर सभी तैयारियां करने का निर्देश दिए ताकि योजना का लाभ निर्धारित समय सीमा  तक महिलाओं को पहुंचाया जा सके। बैठक में मुख्यमंत्री ने सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द योजना पर काम करने के निर्देश दिए। बता दें कि झारखंड मंत्रिमंडल ने इस साल जनवरी में 50 वर्ष से अधिक आयु की सभी महिलाओं को 1000 रुपए पेंशन योजना में शामिल करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static