"PM मोदी की विश्वसनीयता और विपक्ष के असली चेहरे को जान गए हैं लोग", एग्जिट पोल पर बोले गिरिराज

Sunday, Jun 02, 2024-10:18 AM (IST)

बेगूसराय: शनिवार को लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के अंतिम चरण का मतदान संपन्न होने के साथ ही एग्जिट पोल (Exit Polls) आने शुरू हो गए, जिसमें भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए को बहुमत मिलने की संभावना जताई जा रही है। वहीं केंद्रीय मंत्री एवं बिहार की बेगूसराय लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार गिरिराज सिंह ने एग्जिट पोल पर कहा कि लोग विपक्ष के असली चेहरे को जान गए हैं और उन्होंने PM मोदी को स्वीकारा है। 

"कांग्रेस को सिस्टम और देश के लोकतंत्र पर भरोसा नहीं"
गिरिराज सिंह ने कहा, "PM मोदी की विश्वसनीयता और विपक्ष के असली चेहरे को लोग जान गए हैं... देश ने PM मोदी को स्वीकारा और 'खटाखट' 'फटाफट' करने वालों को वापस भेज दिया... बिहार में हम पिछले (लोकसभा चुनाव) नतीजे के करीब रहेंगे... यह कांग्रेस का नाटक है, वे 4 जून को भी यही कहेंगे कि EVM खराब है, ये जनता का फैसला नहीं है, ये EVM का फैसला है। उन्हें सिस्टम और देश के लोकतंत्र पर भरोसा नहीं है।" 

एग्जिट पोल में NDA को प्रचंड बहुमत मिलने का अनुमान
बता दें कि लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान संपन्न होने के बाद आए कई एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को प्रचंड बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है। इन सर्वेक्षणों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार तीसरी बार केंद्र की सत्ता संभालने जा रहे हैं। इसके साथ इन सर्वेक्षणों में सत्तारूढ़ गठबंधन राजग के तमिलनाडु और केरल में अपना खाता खोलने और कर्नाटक में फिर से एकतरफा जीत हासिल करने का अनुमान जताया गया है। साथ ही, इन सर्वेक्षणों में बिहार, राजस्थान और हरियाणा जैसे कुछ राज्यों में भाजपा एवं राजग की सीटों की संख्या में कमी होने का अनुमान लगाया गया 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static